डेस्क : बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी बीते 14 अप्रैल को हुई। उसकी शादी से जुड़ी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई है। उनके घर वास्तु के बाहर का एक नया वीडियो सामने आया है। जिसमें तीन चार किन्नर सभी न्यूलीवेड रणबीर- आलिया को शादी के बाद आशीर्वाद देने और अपना शगुन लेने पहुंचे हैं।
बताया जा रहा है कि किन्नर ने मोटी रकम की डिमांड की थी और घर के बाहर सड़क पर काफी डांस भी किया। वीडियो में किन्नर गेट के बाहर खड़े नजर आ रहे हैं, जिनके पास गार्ड भी दिखाई दे रहे हैं। कैमरे को देखकर किन्नर डांस करने लगते हैं और खुशी-खुशी न्यूली वेड रणबीर और आशीर्वाद भी देते हैं। सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें किन्नर किसी शख्स से बात करते हुए नजर आ रहे हैं।
लगता है कि वह शगुन के बारे में ही बात कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि रणबीर ने उन्हें काफी अच्छी खासी रकम दी है, लेकिन लेने से उन्होंने मना कर दिया। बताया जा रहा है किन्नरों ने शगुन में ₹90 हज़ार रुपए मांगे थे। बताया जा रहा है कि आलिया और रणबीर का रिसेप्शन वास्तु में ही होगा। हालांकि यह पार्टी बहुत बड़ी नहीं होगी। इसमें केवल फैमिली के सदस्य और फिल्म इंडस्ट्री के करीबी लोग ही शामिल होंगे।
पहले बताया जा रहा था कि और रणवीर के रिसेप्शन पार्टी किसी फाइव स्टार होटल में होगी। शादी के बाद रणबीर और आलिया मेंहदी सेरेमनी की तस्वीरें काफ़ी वायरल हो रही है। उन्होंने कुछ घंटे पहले ही फंक्शन की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर किए थे।