आज कहाँ है बॉलीवुड का सबसे खूंखार विलन “चिकारा” – जिंदगी के आखिरी समय में बचा था सिर्फ हड्डियां का ढांचा

डेस्क : आज हम आपको बॉलीवुड जगत की एक ऐसी हस्ती से मिलने वाले हैं जिसको आपने कभी ना कभी फिल्मों में जरूर देखा होगा। इस शख्स से मिलने से पहले आपको बता दें की बॉलीवुड में जितनी सकारात्मक भूमिकाएं लोगों को पसंद आती हैं उतनी ही नकरात्मक भूमिकाएं भी मौजूद होती हैं।

आज जिससे हम आपको मिलवाएंगे वह बॉलीवुड में आने से पहले साउथ की फिल्मों में काम करते थे।

बॉलीवुड में उनको एक विलेन के रूप में लोगों ने खूब पसंद किया था। दरअसल उनकी लोकप्रियता हिंदी फिल्म में एक विलेन के तौर पर हुई थी। इस विलन का नाम रामी रेड्डी है।

रामी रेड्डी ने सबसे पहले 1990 में प्रतिबंध नाम की फिल्म में काम किया था। तब लोग उनको अन्ना के नाम से पुकारने लगे थे, उनकी असल जिंदगी में छवि एक विलन की बन गई थी। उन दिनों उनके पास ढेर सारी फिल्मों के ऑफर आया करते थे। वह उन दिनों दक्षिण फिल्मों में काम किया करते थे एक समय पर उनको बॉलीवुड सॉन्ग से इतने ज्यादा ऑफर आने लगे थे की वह फिर बॉलीवुड इंडस्ट्री की तरफ मुड़ गए।

इतना ही नहीं अभिनेता रामी रेड्डी ने प्रोडक्शन और डायरेक्शन में भी जमकर काम किया है लेकिन इस काम में उनको कामयाबी हासिल नहीं हुई, जिसके चलते उन्होंने इस फिल्म को छोड़ दिया। एक समय पर वह गंभीर बीमारी से ग्रस्त हो गए थे। बीमारी के बाद से लोगों ने उनके पास जाना छोड़ दिया था।

उन्हें आखिरी बार एक इवेंट में देखा गया था जहाँ वह काफी पतले हो गए थे। उनका लुक पूरी तरह से बदल गया था। सबने उनको पहचानने से इंकार कर दिया था।

लोगों का कहना था कि वह कैंसर के शिकार हो गए हैं जिसके चलते उनके शरीर की एक एक हड्डी नजर आ रही है। उनका वजन काफी गिर गया था और शरीर की चर्बी भी खत्म हो गई थी, बता दें कि 14 अप्रैल को साल 2011 में उन्होंने बॉलीवुड से अलविदा कह दिया था, साथ ही साथ इस दुनिया को भी छोड़ कर चले गए थे।