दुःखद! नहीं रहे रामायण के रावण, हार्ट अटैक से 83 वर्ष में हुआ निधन

डेस्क : इस वक्त की सबसे बड़ी दुख की खबर यह आ रही है कि रामायण में रावण की भूमिका निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी अब इस दुनिया में नहीं रहे। बता दें कि उनका 6 अक्टूबर रात 2:00 बजे हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया। हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह अपना ही सीरियल रामायण देखते हुए नजर आ रहे थे।

बता दें कि वह एक नेक इंसान थे। अरविंद त्रिवेदी के भतीजे कौस्तुभ त्रिवेदी ने यह जानकारी फोन के माध्यम से दी है। उनके भतीजे ने बताया कि चाचा जी की तबीयत बीते 3 साल से खराब चल रही थी और उन्हें दो-तीन बार अस्पताल लेकर जाया जा चुका है। ऐसे में हाल ही में उनकी तबीयत खराब हुई थी जिसके चलते वह ठीक हो कर घर लौटे थे।

ज्यादा जानकारी के लिए बता दें कि अरविंद त्रिवेदी गुजरात से है। रामायण में रावण का रोल करने से पहले वह गुजराती नाटकों में शामिल थे। उन्हें यह अंदाजा नहीं था कि लोग उनको इतना प्यार देंगे और रावण के रूप में अपनाएंगे। रामायण के नाटक के बाद उन्होंने विक्रम बेताल में भी काम किया था। इसके बाद उन्होंने कई हिंदी नाटकों में काम करके प्रसिद्धि बटोरी थी। बता दें कि रामायण 1987 में दूरदर्शन पर प्रकाशित की गई थी जो लोगों को खूब पसंद आई थी। 1991 से 1996 तक वह लोकसभा के सदस्य भी रहे थे।