राजकुमार राव और पत्रलेखा इस आलीशान विला में लेंगे सात फेरे- कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

डेस्क : राजकुमार राव और पत्रलेखा आखिरकार इसी महीने शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इस जोड़े ने शनिवार को एक अंतरंग समारोह में सगाई की, जिसमें पार्टी की थीम “वाइट” थी। पार्टी का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक्टर अपने घुटने के बल बैठकर पत्रलेखा को प्रपोज करते देखे जा सकते हैं। शादी के लिए दोनों पूरी तरह से राजी हो गए हैं।

वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है की राजकुमार ने मैचिंग जैकेट के साथ स्पोर्ट्स शूज पहना है और सफेद कुर्ता धारण किया है, वहीं पत्रलेखा ने शॉर्ट ट्रेन के साथ सफेद ऑफ-शोल्डर गाउन पहना है।

Rajkummar Rao And Patralekhaa To Tie The Knot In A Destination Wedding, Venue Revealed

दोनों की बहुचर्चित फिल्म सिटीलाइट्स में राजकुमार और पत्रलेखा ने बहुत ही प्यारे शादीशुदा जोड़े की भूमिका निभाई थी। लोगों ने दोनों की जोड़ी को खूब प्यार दिया था, इसके बाद दोनों वेब शो बोस: डेड/अलाइव में एक साथ नजर आए थे।

पहले दोनों को लेकर खबरे आ रही थी की दोनों सिंपल तरीके से शादी करेंगे लेकिन अब बताया जा रहा है की दोनों अपनी शादी चंडीगढ़ में करने वाले हैं। दोनों के जुड़े हुए एक साझा रिश्तेदार के मुताबिक़ पत्रलेखा का परिवार शिल्लोंग में है वहीँ राजकुमार का परिवार सीधा शादी के मंडप पर पहुंचकर मिलेंगे। फ़िल्मी जगत से काफी कम लोगों को इस शादी में आमंत्रित किया गया है।

यह शादी ओबरॉय सुख विला में होने जा रही है को चंडीगढ़ में स्थित है। इस विला की कीमत एक आम आदमी की पहुँच से कहीं बाहर है। यह विला 8000 एकर के जंगलों से घिरा हुआ है। इस विला के भीतर अनंत महल, रौनक और कनक जैसी देखने लायक चीज़ें हैं। विला में यदि कोई रुकता है तो उसको प्रतिदिन के हिसाब से 30,000 रूपया किराया भरना होता है। सगाई की वायरल तस्वीरों को देखकर दोनों के फैंस डेस्टिनेशन वेडिंग की अलग-अलग जगहों का सुझाव दे रहे थे।

Rajkummar puts an end to rumours of breakup with Patralekhaa

पत्रलेखा और राजकुमार बीते 10 वर्षों से एक साथ हैं। दोनों की यह जोड़ी उनके चाहने वालों को खूब पसंद आती है। सभी दोनों की शादी से बहुत खुश हैं।