‘कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर मुंबई में बनाया गया मेरा पोर्न वीडियो’, मिस इंडिया यूनिवर्स का सनसनीखेज आरोप

डेस्क : बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा जिस मामले में फसे हैं उसके तार झारखंड तक नजर आ रहे हैं। बता दें की झारखंड से परी पासवान नाम की मिस इंडिया ने एक प्रोडक्शन कंपनी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। दरअसल परी ने इस प्रोडक्शन कंपनी की पूरी जानकारी नहीं दी है लेकिन उन्होंने बताया कि वह पेशे से एक मॉडल है और मॉडल होने के नाते मुंबई में काम ढूंढने गई थी। जब वह काम ढूंढ रही थी तो उनके साथ यह हादसा हुआ। परी के अनुसार, “मैं काम ढूँढने मुंबई गई थी, जहाँ मुझे कोल्ड ड्रिंक में नशा मिलाकर पिलाया गया और मेरा पोर्न वीडियो बनाई।

दरअसल हुआ यह कि परी पासवान के पति नीरज पासवान को पुलिस ने जेल में डाल दिया है। उनके पति के ऊपर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगा है। परी पासवान पर ससुराल वालों ने दहेज़ को लेकर काफी ज्यादा दबाव बनाया था, जिसके चलते वह पुलिस में शिकायत करवाने गई थी। परी पासवान ने मिस इंडिया का खिताब 2019 में जीता था। पारी पासवान के ससुराल वालों का आरोप है कि वह और भी कई लड़कों का जीवन बर्बाद हो चुकी है। उन्होंने कहा है कि वह मुंबई में एक पोर्न प्रोडक्शन नाम की कंपनी में काम करती है और लोगों को बहला-फुसलाकर इस धंधे में बुलाती है। ससुराल द्वारा कही गई इन सभी बातों को परी ने नाजायज ठहराया है और कहा है कि इन सारी बातों का कोई सबूत नहीं है।

ज्यादा जानकारी के लिए बता दें कि परी की 12 साल की पुत्री है। परी ने बताया कि मुंबई में एक गिरोह है जो नई लड़कियों को नशीले पदार्थ देकर इन फिल्मों की शूटिंग करवाता है। एक समय पर वह उसी गिरोह का शिकार हो गई थी। इस मामले को लेकर पारी पासवान ने मालवानी थाने में रिपोर्ट लिखवाई है। पारी पासवान का असली नाम प्रियंका पासवान है जो धनबाद की रहने वाली हैं।