शिल्पा शेट्टी के साथ मंदिर में माथा टेकने पहुंचे राज कुंद्रा, जेल से छूटने के बाद पहली बार साथ आए नजर – चाहने वालों ने खोल दी पोल

डेस्क : शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। कुछ समय पहले उनके पति राज कुंद्रा के ऊपर अश्लील फिल्म बनाने का आरोप लगा था। ऐसे में दोनों मियां-बीवी सोशल मीडिया और कैमरे की नजर से काफी दूर हो गए थे। करीब तीन महीने बाद अब फिर से दोनों कैमरे के आगे आ गए हैं। ऐसे में दोनों को किसी भी प्रकार की हिचक महसूस नहीं हो रही है।

शिल्पा शेट्टी संग मंदिर पहुंचे राज कुंद्रा, जेल से छूटने के बाद पहली बार आए नजर, फैन्स ने लीक कर दीं तस्वीरें

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने एक मंदिर में पूजा की है और साथ में माथा टेका है, बता दें कि लंबे समय के बाद राज कुंद्रा जब वापस आए तो शिल्पा शेट्टी की आंखों में आंसू आ गए थे। ऐसे में जब जेल के बाहर राज कुंद्रा निकले थे तो उनकी आंखे नम थी और शरीर काफी कमजोर हो गया था। फिलहाल के लिए शिल्पा शेट्टी अपने पूरे परिवार के साथ हिमाचल प्रदेश में रुकी हुई है।

यह जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी से दी है। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने एक वीडियो भी जारी किया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि वह एक मंदिर में दर्शन करने पहुंची है। यहां पर उन्होंने फैंस के साथ तस्वीरें भी क्लिक करवाई हैं। फोटो में साफ देखा जा सकता है कि राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी हाथों में हाथ डालकर मंदिर जा रहे हैं और मंदिर के पुजारियों के साथ तस्वीरें खिंचवा रहे हैं तस्वीरें खिंचवाते वक्त यहां पर और भी कई लोग मौजूद थे। तस्वीर में देखा जा सकता है कि दोनों ने पीले रंग के वस्त्र धारण किए हैं।

जब राज कुंद्रा जेल में थे तो शिल्पा शेट्टी वैष्णो माता के दर्शन करने के लिए गए हुई थी। इतना ही नहीं गणेश चतुर्थी के दौरान उन्होंने गणेश जी की स्थापना भी की थी। बताते चलें कि राज कुंद्रा अश्लील फिल्म निर्माण के मामले में फस गए थे।

इतना ही नहीं उनपर कई बॉलीवुड की अभिनेत्रियों ने आरोप लगाया था कि वह उनको बहला-फुसलाकर गलत काम करवा रहे हैं। वह उनसे अश्लील फिल्म बनवाते थे और उसे बाहर बेचने का काम करते थे। फिलहाल राज कुंद्रा जेल से 2 महीने की सजा काट कर वापस आ चुके हैं और शिल्पा शेट्टी के साथ आनंद पूर्वक जीवन बिता रहे हैं।