निधन से पहले केजीएफ सुपरस्टार के साथ जमकर नाचे थे पुनीत राज कुमार- Viral Video में देखें उनकी आखिरी परफॉरमेंस

डेस्क : साउथ इंडिया के सुपरस्टार पुनीत राजकुमार जब सुबह-सुबह जिम में वर्कआउट कर रहे थे तो उनको सीने में दर्द उठा। इसके बाद वह दर्द के चलते अस्पताल में भर्ती हुए, लेकिन उनका दर्द इतना खतरनाक था की उनके शरीर ने उनका साथ छोड़ दिया और वह इस दुनिया को मात्र 46 वर्ष की आयु में छोड़कर चले गए।

Puneeth Rajkumar live updates: Last rites to be performed on Sunday

इतना ही नहीं वह साउथ सिनेमा जगत के बेहद ही प्रसिद्ध कलाकारों में से एक थे। उनके जाते ही अनेकों लोगों की आंखों में आंसू आ गए। यह सारी घटना को देखते हुए पुलिस प्रशासन सख्ते में आ गई और पूरे बैंगलोर में धारा 144 लगा दी, बता दें कि पुनीत ने बेहद कम उम्र से लोगों का मनोरंजन करना शुरू किया था। इतना ही नहीं है वह समाज में एक कल्याणकारी व्यक्ति के रूप में भी देखे जाते थे। फिलहाल के लिए वह हमारे बीच में नहीं है। ऐसे में भारत के बड़े-बड़े नेताओं ने पुनीत को श्रद्धांजलि दी।

https://www.thehindu.com/entertainment/movies/puneeth-rajkumar -power-star-of-kannada-cinema-passes-away/article37230965.ece - The Hindu Gallery -1

देश के नामी गामी नेताओं ने पुनीत राज कुमार को श्रद्धांजलि दी है। सोशल मीडिया पर इस वक्त एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पुनीत जमकर नाचते नजर आ रहे हैं, पुनीत राजकुमार सुपरहिट फिल्म केजीएफ फेम अभिनेता यश और शिवराज के साथ स्टेज पर नाच कर जनता का मनोरंजन करते दिख रहे हैं। यश और शिवराज के साथ वह बेहद ही आकर्षक नजर आ रहे हैं। उनके डांस पर लोग जमकर ताली बजा रहे हैं।

यहां पर पुनीत के साथ आनन्द्र्म, ऋषभ शेट्टी दिनाकर और शिवराज कुमार मौजूद थे। जैसे ही पुनीत के चाहने वालों ने सोशल मीडिया पर यह वीडियो देखा तो वह भावुक हो गए और अपने इमोशंस को नहीं रोक पाए। कई लोग पुनीत की मौत पर स्तब्ध है। इतना ही नहीं बल्कि पुनीत के निधन पर सभी लोग शोक मनाते नजर आ रहे हैं।