डेस्क : ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपनी शानदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतती आई हैं, उन्होंने ना सिर्फ देश में ही नहीं.,बल्की विदेशों में भी उनके चाहने वालों की कमी नहीं है, लेकिन इसी बीच प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने पर्सनल लाइफ को लेकर सोशल मीडिया खूब चर्चा का विषय बना हुआ है, प्रियंका अक्सर अपने पति निक जोनास (Nick Jonas) को लेकर मीडिया पर भी अपना प्यार जाहिर करती रही हैं। लेकिन इसी बीच प्रियंका ने फैंस को एक बड़ी खबर दी है,
बता दे की बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए फैंस को एक चौंकाने वाले खबर दे डाली है, हाल ही में फैंस ने नोटिस किया कि एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने पति (Nick Jonas) का सरनेम हटा डाला है, एक्ट्रेस अभी तक अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अपना नाम ‘प्रियंका चोपड़ा जोनस’ (Priyanka Chopra Jonas) लिख रही थीं,
क्या निकजोन से तलाक लेने की फिराक में है प्रियंका: बता दे की हाल ही उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट्स से अपने नाम से जोनस (Jonas) शब्द हटा दिया है, अब इंस्टा अकाउंट पर पहले की तरह प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) नाम से ही दिखाई पड़ रहा है, बता दें कि इससे पहले भी कई एक्ट्रेस अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पति का सरनेम हटाकर तलाक लेने का हिंट दे चुकी हैं, तो क्या प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra)b भी अपने पति से तलाक लेकर अलग होने जा रही हैं?
बताते चलें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने 2018 में शादी की थी, राजस्थान के जोधपुर में इस जोड़े ने बड़े ही धूमधाम से शादी की थी, निक-प्रियंका ने पहले हिंदू और फिर ईसाई रीति-रिवाज से शादी की, जिसकी हर तरफ चर्चा थी। शादी के बाद ही प्रियंका ने सोशल मीडिया पर अपने नाम के आगे जोनास लगाना शुरू कर दिया था। लेकिन, अब दोनों की तलाक की खबरों ने इस कपल के फैंस को परेशान कर दिया है।