प्रियंका चोपड़ा ने किया फैंस को कन्फ्यूज़ – पहले इंस्टा से हटाया जोनस सरनेम उड़ी तलाक़ की ख़बर-तो किया निक की पोस्ट पर कमेंट

डेस्क : बॉलीवुड ऐक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अक्सर ही चर्चाओं और अफ़वाहों में घिरी रहती है. फिर चाहे उनकी शादी की चर्चा हो या उनके अलगाव की अफवाहें। बता दें कि प्रियंका और निक जोनस की शादी 1 दिसम्बर 2018 को हुई थी. और शादी के तुरंत बाद ही प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जोनस सरनेम लगा लिया था. लेकिन बीते दिन प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से जोनस सरनेम हटा लिया है. जिसकी वजह से उनके फैंस काफी कन्फ्यूज़ हो गए हैं।

कैसा रहा फैंस का रिएक्शन? प्रियंका के ऐसा करने से उनके फैंस काफी कन्फ्यूज़ और दुःखी हो गए थे. क्योंकि बॉलीवुड में पहले भी कई अभिनेत्रियां जैसे कि दक्षिण भारत की एक्ट्रेस सामंथा और मलाइका अरोड़ा ने भी तलाक लेने से पहले अपने नाम के आगे से अपने पति के सरनेम को हटाया है. जिस वजह से प्रियंका के फैंस के बीच भी यह अफवाहें उड़ रही थी कि शायद प्रियंका और निक का तलाक़ होने वाला है।

कैसे किया प्रियंका ने इन अफ़वाहों को दूर? अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के बायो से जोनस सरनेम हटाने पर प्रियंका और निक के अलगाव की खबरों ने मीडिया में काफी जोर पकड़ लिया था. लेकिन प्रियंका ने इन सभी खबरों और अफवाहों पर विराम लगा दिया है। हाल ही में निक जोनस ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है, जिसपर प्रियंका ने कुछ ऐसा कमेंट किया कि उनकी तलाक की अफवाहें वहीं ख़त्म हो गई।

क्या कमेंट किया प्रियंका ने? दरअसल, निक जोनस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी एक जिम में वर्कआउट करती हुई वीडियो को शेयर किया है. इस वीडियो में आप निक को जिम में डंबल्स उठाते हुए और बाइसेप्स को फ्लॉन्ट करते हुए देख सकते हैं. इस वीडियो पर प्रियंका ने कॉमेंट किया है कि वे निक की बाहों में मर गई है. प्रियंका ने अपने कॉमेंट में लिखा है कि, “Damn! I’ve Just Died in Your Arms”। प्रियंका ने अपने इस कॉमेंट के जरिए बता दिया है कि वे निक से बेहद प्यार करती है और उन दोनों के बीच सब ठीक है और वें दोनों अलग नहीं हो रहे हैं। इतना ही नहीं प्रियंका और निक के अलगाव की उड़ती हुई अफ़वाहों पर उनकी माँ भी सामने आई है और उन्होंने भी यह साफ़ कर दिया है कि प्रियंका और निक अलग नहीं हो रहे हैं।

क्या कहा प्रियंका की माँ ने? प्र‍ियंका की मां मधु चोपड़ा ने एक न्यूज वेबसाइट के साथ इंटरव्यू किया है जिसमें उन्होंने यह कहा है कि ये तलाक की खबरें केवल अफ़वाह है. साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे ऐसी झूठी खबरें न फैलाएं। तो अब सवाल यह उठता है कि प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से जोनस सरनेम क्यों हटाया. बरहाल इसका जवाब तो केवल प्रियंका हीं दे सकती हैं।