Pankaj Tripathi ने मनाई अपनी 17वीं सालगिरह, शादी की तस्वीर साझा कर खोला अपनी कामयाबी का राज़ – यहाँ जानें

डेस्क : बॉलीवुड इंडस्ट्री में पंकज त्रिपाठी(Pankaj Tripathi) का काफी नाम है। एक समय पर वह अपना नाम बनाने के लिए काफी संघर्ष कर रहे थे, लेकिन आज उनको बच्चा-बच्चा जानता है। बता दें कि पंकज त्रिपाठी का जन्म 5 सितंबर 1976 को बिहार में हुआ था। वह एक देसी आदमी है। समय-समय पर उनको अपने पैतृक निवास पर खेती करते हुए भी देखा गया है।

पंकज त्रिपाठी से जब भी पूछा जाता है कि आपकी कामयाबी के पीछे क्या राज है तो वह अपनी पत्नी का नाम लेना नहीं भूलते हैं, बता दें कि सोशल मीडिया के जरिए वह समय-समय पर अपनी और अपनी पत्नी की तस्वीर डालते हैं, जिस पर लोगों के खूब कमेंट आते हैं। हाल ही में पंकज त्रिपाठी की मैरिज एनिवर्सरी बीती है। उनकी शादी को 17 साल हो गए हैं, पंकज त्रिपाठी ने 17 साल पुरानी तस्वीर इंटरनेट के माध्यम से शेयर करके लिखा है -इस सुखद यात्रा की कुछ यादें धन्यवाद। दोनों की लाल जोड़े वाले तस्वीर बेहद ही सुंदर नजर आ रही है।

जैसे ही पंकज त्रिपाठी ने इंटरनेट पर यह तस्वीर डाली तो अनेकों लोगों की बधाई आने लगे, जिसमें सबसे पहले अनुराग कश्यप ने लिखा -वाह बधाई, इसके बाद बॉलीवुड जगत से कई लोग दोनों को बधाई देने लगे जिसमें रसिका दुगल, बालेंद्र सिंह, चेतन शर्मा, सिद्धांत चतुर्वेदी, कृष्णा जैसे कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज शामिल थे।

पंकज त्रिपाठी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनकी सफलता के पीछे उनकी पत्नी का हाथ है क्योंकि एक समय पर वह बिल्कुल भी नहीं कमाते थे और ₹10 के छोटे-मोटे रोल करते थे। तब उनकी पत्नी ने B.ed कोर्स करके बच्चों को पढ़ाना शुरू किया था। उस वक्त घर का खर्चा वही चलाती थी।

शुरुआती समय में पंकज त्रिपाठी को छोटे-मोटे रोल मिलते थे। शुरूआती समय में अभिषेक बच्चन की फिल्म में उन्होंने एक किरदार निभाया था। इसके बाद उन्होंने गुलाल नाम का सीरियल भी किया था, फिर उन्हें गैंग्स ऑफ वासेपुर फिल्म मिली और उनकी लोकप्रियता आसमान पर चढ़ गई। फिलहाल के लिए तो उन्होंने मांझी, मसान, बरेली की बर्फी, स्त्री, फुकरे, न्यूटन जैसी धमाकेदार फिल्मों में काम किया है।