मनोज बाजपेयी को National Award मिलने पर बेहद खुश हैं पंकज त्रिपाठी, कहा- “नेशनल अवॉर्ड के लाइन लागल रहे”

न्यूज डेस्क : मनोज बाजपेयी बॉलीवुड के एक ऐसे अभिनेता हैं, जो अपनी अदाकारी से सभी को मदहोश कर देते हैं। हाल ही में उन्हें 67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया। अभिनेता को यह पुरस्कार उनकी फिल्म ‘भोंसले’ के लिए दिया गया था। भारत के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने दिल्ली के विज्ञान भवन में मनोज को सम्मानित किया।

इस अवॉर्ड को पाने के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर खूब बधाइयां मिल रही हैं, लेकिन सबसे खास बधाई उनके दोस्त और स्टार पंकज त्रिपाठी ने दी है। पंकज ने भोजपुरी में बधाई दी.. सोशल मीडिया पर अक्सर मनोज बाजपेयी और पंकज त्रिपाठी का प्यार देखने को मिलता है। मौका था 67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार का तो उन्होंने मनोज को इस तरह बधाई दी कि सोशल मीडिया पर लोग उनके दीवाने हो गए। पंकज ने अपनी भोजपुरी भाषा में ट्वीट करते हुए लिखा, ‘बधाई हो भाई। नेशनल अवॉर्ड के लिए लाइन लगी रही। जय हो’।’ बताते चलें कि मनोज बाजपेयी के अलावा सर्वश्रेष्ठ अभिनेता ‘असुरन’ के लिए धनुष, ‘मणिकर्णिका’ और ‘पंगा’ में कंगना रनौत के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार, ‘सुपर डीलक्स’ के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के लिए विजय सेतुपति, सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री पल्लवी जोशी’ दादा साहब फाल्के पुरस्कार साउथ सुपरस्टार रजनीकांत को ‘द ताशकंद फाइल’ के लिए दिया गया है।