डेस्क : पंकज त्रिपाठी का बॉलीवुड इंडस्ट्री में बहुत बड़ा नाम बन चुका है बता दें कि पंकज त्रिपाठी ने गैंग्स ऑफ वासेपुर में जबरदस्त एंट्री मारी थी। ऐसे में गैंग्स ऑफ वासेपुर एक क्राइम थ्रिलर फिल्म थी। फिलहाल पंकज त्रिपाठी लोगों के पसंदीदा एक्टर बन चुके हैं। उनकी जब भी कोई नई फिल्म आती है तो लोगों में उत्सुकता रहती है। उनकी नई फिल्म के लिए लोग पहले से ही इंतजार करने लगते हैं।
हाल ही में आई मिमी नाम की फिल्म, जिसमें व कीर्ति सेनन के साथ हैं, काफी चर्चा में रही। बता दें कि मिर्जापुर से लेकर स्त्री तक, सब में पंकज त्रिपाठी ने अव्वल दर्जे का काम किया है। पंकज त्रिपाठी की जिंदगी काफी बिजी रहती है। पंकज त्रिपाठी से जब मीडियकर्मियों ने पूछा कि क्या वह अपने सपने को जी रहे हैं? तब उन्होंने जवाब दिया कि उन्होंने जो सपना देखा था उससे भी ज्यादा अब उनको मिल रहा है। पंकज त्रिपाठी ने कहा कि इतना सब कुछ मैंने नहीं सोचा था। यह किसी सपने के सच होने से भी बड़ा है। ऐसे में पंकज त्रिपाठी अब 83 नाम की फिल्म में नजर आएंगे। बता दें कि 83 नाम की फिल्म 1983 में हुए वर्ल्ड कप जीतने के बारे में है। यह वर्ल्डकप भारत ने जीता था। भारत से किसी को वर्ल्डकप जीतने की कोई उम्मीद नहीं थी। सन 1983 में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कपिल देव थे। कपिल देव का रोल रणवीर सिंह निभाएंगे, वहीं उनकी पत्नी की भूमिका में दीपिका पादुकोण नजर आने वाली हैं।
पंकज त्रिपाठी इस वक्त एक ऐसा नाम है जिन्हें आज हर कोई जानता है। उन्हें स्टार कहना कोई गलती नहीं होगी क्योंकि उन्होंने सिल्वर स्क्रीन और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर अपनी धमाकेदार परफॉरमेंस से सबको चित्त कर दिया है। पंकज का कहना है कि उन्होंने जो सपना देखा था, अब उससे आगे की जिंदगी जी रहे हैं। बिहार के गोपालगंज जिले में पैदा हुए अभिनेता ने कहा: “यह वास्तविक से अधिक वास्तविक है क्योंकि आपने इसके बारे में सोचा भी नहीं है कि ऐसा कुछ होगा। इसलिए, मुझे नहीं पता कि यह वास्तविक है या असली। मुझे नहीं पता।”