एक बार फिर शर्लिन चोपड़ा ने शिल्पा शेट्टी पर साधा निशाना, कहा- ‘दीदी, गलतियों को स्वीकार करने से कोई…’

डेस्क : बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के ऊपर एक बार फिर से शर्लिन चोपड़ा ने तंज कसा है। बता दें की शर्लिन चोपड़ा ने राज कुंद्रा पोर्न मामले पर अनेकों खुलासे किए हैं। ऐसे में शर्लिन चोपड़ा शुरू से ही लगातार मुंबई क्राइम ब्रांच को राज कुंद्रा के मामले पर खुलासे करती दिख रही हैं। अब उनका सोशल मीडिया पर एक नया पोस्ट आया है जिसमें वह शिल्पा शेट्टी को नसीहत देती नजर आ रही हैं।

शर्लिन चोपड़ा ने शिल्पा शेट्टी को कहा है कि “दीदी सारी गलतियां मान लो” बता दे कि यह वीडियो 2 मिनट का है। वीडियो में शर्लिन चोपड़ा ने शिल्पा शेट्टी से कहा है कि वह अपनी गलती सब लोगों के आगे स्वीकार कर लें। वीडियो में वह बोली की “हाय दीदी मेरा आपसे निवेदन है कि सभी पीड़ित लड़कियों को बख्श दो, अपनी सारी गलतियां मान लो” बता दे कि यह वीडियो शर्लिन चोपड़ा के पुराने वीडियो से मेल खाता है।

ज्यादा जानकारी के लिए बता दें की राज कुंद्रा के ऊपर आरोप है कि वह पोर्न फिल्म में कुछ लड़कियों को जबरदस्ती काम करवा रहे थे, ऐसे में इन पोर्न फिल्म को चलाने वाले राज कुंद्रा के खिलाफ शर्लिन चोपड़ा शुरू से आवाज उठा रही हैं। शर्लिन का आरोप है की राज उनके साथ सम्बन्ध बनाना चाहते थे, जिसके चलते वह उनके घर पर आकर उनको किश करने लगे थे। तब एक्ट्रेस ने खुद को बाथरूम में कई घंटों तक छिपाकर रखा था।