डेस्क : इन दिनों नीरज चोपड़ा देश की शान बन गए हैं। बता दें कि नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में गोल्ड मेडल जीता है। गोल्ड मेडल जीतने के बाद हर तरफ उनकी चर्चा हो रही है। इतना बड़ा लक्ष्य हासिल करने के बाद भारत के हर राज्य से उनको बधाइयां मिली हैं। जैवलिन थ्रो में आज तक किसी भारतीय ने यह काम नहीं करके दिखाया था जो नीरज ने किया। जैसे ही वह टोक्यो से जीतकर भारत वापस लौटे तो उनको अनेकों टीवी रियल्टी शो, रेडियो शो और यहां तक कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाइव आकर बधाई दी।
हाल ही में वह कौन बनेगा करोड़पति 13 पर आए थे। अब वह जल्द ही टीवी डांस रियल्टी शो (Dance+6)पर भी दिखने वाले हैं। इसी क्रम में नीरज चोपड़ा को अब डांस Dance+6 के शो में बुलाया गया है। इस शो में वह शक्ति मोहन को प्रपोज करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि शो पर मौजूद राघव, शक्ति मोहन को अपने अंदर की बात कहने के लिए तरस रहे हैं, लेकिन जैसे ही मंच पर नीरज चोपड़ा आते हैं तो खुद शक्ति उनको प्रपोज करने के लिए कहती है, जिसके बाद गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा उनके आगे आकर खड़े हो जाते हैं।
ऐसे में नीरज चोपड़ा ने कहा कि मेरी जिंदगी में सबसे जरूरी चीज इस वक्त भाला है और मैं इतना अच्छा खाना बनाना नहीं जानता हूं। ना ही मैं किसी को समय दे सकता हूं, जैसे ही यह बात लोग सुनते हैं तो नीरज के लिए तालियों की गड़गड़ाहट बज उठती है। पूरा ऑडिटोरियम तालियों से गूंज जाता है। बीते दिनों निरज चोपड़ा का डांस वीडियो खूब वायरल हुआ था। शो पर नीरज के फैंस उनको राघव जुयाल के साथ नाचते हुए देख सकते हैं। बता दें कि नीरज चोपड़ा देसी डांस बेहद ही बेहतरीन तरीके से करते हैं। हाल ही में उनकी नेटवर्थ के साथ-साथ इंटरनेट फॉलोइंग में भी तेजी से ग्रोथ देखने को मिली है।