मनोज बाजपेयी को याद आए जिगरी दोस्त अनुपम श्याम के साथ बिताए दिन, बताई ये बातें

डेस्क : बॉलीवुड अभिनेता मनोज वाचपई का कहना है कि उनके दोस्त अनुपम श्याम ने अपनी पूरी जिंदगी अभिनय और आध्यात्मिकता को समर्पित कर दी। मनोज वाजपई ने अनुपम श्याम की मृत्यु पर दुःख जताया और कहा की वह अनुपम श्याम को थिएटर के दिनों से जानते हैं। ऐसे में वह हमेशा ही सकारात्मक विचार रखने वाले व्यक्ति थे। उन्होंने कहा कि अनुपम श्याम के बारे में बोलना बहुत कठिन काम है।

वह जिस दिन बीमार हो गए थे उस दिन से मैं उनके भाई से बातचीत कर रहा हूं। ऐसे में हम लोगों के सभी सगे संबंधी और परिवार वालों को जोर का झटका लगा है। मैं उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं। ज्यादा जानकारी के लिए बता दें कि अनुपम श्याम की मृत्यु बीते रविवार की रात 12:00 बजे हुई थी। अनुपम श्याम की उम्र 63 वर्ष थी। ऐसे में उनके शरीर के सभी अंगों ने काम करना बंद कर दिया था।

फिलहाल के लिए टीवी जगत अनुपम श्याम की मृत्यु के शोक में डूबा हुआ है। ऐसे में मनोज वाचपई ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करके यह जानकारी दी कि आप अभिनेता और व्यक्ति के रूप में हम सभी को प्यारे थे। आप बहुत याद आओगे। दिल्ली और मुंबई में बिताए गए दिन भी बहुत याद आएंगे। आप जहां भी रो आपको शांति मिले।