पति के जन्मदिन पर भावुक हुई मंदिरा बेदी, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर शेयर किया दिल का हाल

डेस्क : मशहूर अभिनेत्री और होस्ट मंदिरा बेदी ने 15 अगस्त के दिन अपने पति राज कौशल के साथ एक तस्वीर को साझा किया है बता दें कि मंदिरा बेदी उस वक्त स्तब्ध रह गई थी जब उनके पति की मृत्यु हुई थी। उनके पति फिल्म डायरेक्टर थे। उनकी मृत्यु 29 जून 2021 को हुई थी। अब वह 1 महीने से अपने आप को संभालने में लगी हैं। वह धीरे-धीरे अपने काम पर लौट रही हैं। मंदिर अपनी जिंदगी से जुड़ी उपडेट समय-समय पर अपने चाहने वालों को देती रहती है।

मंदिरा बेदी के पोस्ट से साफ समझा जा सकता है कि 15 अगस्त का दिन मंदिर बेदी और उनके पति के लिए बेहद ही खास रहता है, क्यूंकि यदि आज उनके पति ज़िंदा होते तो वह 50 साल के हो जाते। वह हर 15 अगस्त पर साथ में जन्मदिन का जश्न मानते थे। लेकिन इस बार उन्होंने 15 अगस्त और राज कौशल का जन्मदिन अकेले ही मनाया। ऐसे में स्वतंत्रता दिवस पर मंदिरा बेदी ने अपने पति की जन्मदिन वाली पुरानी पोस्ट शेयर की है। मंदिरा बेदी ने पोस्ट के माध्यम से कहा की जहां पर भी उनके पति है वह जरूर उनको देख रहे होंगे और उनका सपोर्ट बनाए रखेंगे। ऐसे में हमारे बीच की दूरी किसी भी प्रकार से कम नहीं हो सकती, ऐसा मंदिरा बेदी ने अपने पोस्ट में लिखा।

मंदिरा बेदी के इस पोस्ट पर अनेकों लोग कमेंट कर रहे हैं। ऐसे में टीवी सीरियल से जुड़े लोग और सभी कलाकार मंदिरा बेदी का हौसला बढ़ा रहे हैं। बता दें कि हाल ही में मंदिरा बेदी ने पोस्ट की थी, जिसमें उन्होंने बताया था कि अब मैं काम पर लौटने लगी हूँ। उन्होंने कहा कि वह डेढ़ महीने के लंबे अंतराल के बाद वापस काम पर मन लगा पा रहे हैं। ज्यादा जानकारी के लिए बता दें कि मंदिरा बेदी के पति की मृत्यु 30 जून 2021 को हुई थी। वह एक मशहूर एडमेकर थे और उनकी उम्र 49 वर्ष थी।