डेस्क : बॉलीवुड अदाकारा मलाइका अरोड़ा(Malaika Arora) 48 साल की उम्र में भी काफी हसीन दिखती हैं। अपनी फिटनेस को मेंटेन रखने के लिए मलाइका काफी मेहनत भी करती हैं। अक्सर उन्हें वर्कआउट के दौरान पैपराजी अपने कैमरे में कैद कर लेते हैं। मलाइका अपनी फिटनेस के अलावा अपनी अदाओं से भी लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लेती हैं। एक्ट्रेस ने अब अपने टोन फिगर को पानी में फफ्लॉन्ट करते हुए तस्वीर शेयर की है।
अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मलाइका अरोड़ा ने पानी में अठखेलियां करते हुए कुछ तस्वीरों का कोलाज शेयर किया है। हालांकि, उन्होंने लोकेशन नहीं बताया है। मलाइका ने ब्लैक कलर की प्रिंटेड बिकनी पहनी हुई है और समुंदर में तैरती हुई नजर आ रही है। एक तस्वीर में उन्होंने हाथों से व्हाट्सएप बनाया है तो वहीं दूसरी तस्वीर में साइड एंगल है। तस्वीर को शेयर करने के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा है- एक बीच बेबी हूं। उनके इस तस्वीर को अर्जुन कपूर, कियारा आडवाणी और मनीष मल्होत्रा ने लाइक किया है।
बॉलीवुड मैं आजकल शादियों का सीजन चल रहा है और ऐसे में कई एक्ट्रेस एक्ट्रेसेस ने अपनी नई दुनिया बसाई है। एसएसआर विकी कौशल और कैटरीना कैफ के अलावा रणवीर कपूर और आलिया भट्ट ने भी शादी की है। इसी बीच खबर आ रही है कि मलाइका अरोड़ा भी जल्दी शादी करने वाली है। बताया जा रहा है कि अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ इस साल के अंत तक मलाइका अरोड़ा शादी कर लेंगी। यह कपल 4 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और अब इस रिश्ते को एक नया आयाम देने की सोच रहे हैं।
कुछ मीडिया रिपोर्ट में इस बात का दावा किया जा रहा है कि इस साल नवंबर दिसंबर के महीने में शादी कर सकते हैं। मलाइका और अर्जुन की शादी निजी तरीके से ही होगी। जहां परिवार के लोग और कुछ खास दोस्त ही शामिल होंगे। हालांकि, कपल ने इस पर अपनी तरफ से कोई भी जानकारी नहीं दी है।