Malaika Arora और Arjun Kapoor की 2022 में करेगें शादी! बॉलीवुड के इस शख्स ने बताया दोनों का सीक्रेट

डेस्क : इस वक्त मलाइका अरोरा (Malaika Arora)और अर्जुन कपूर(Arjun Kapoor) की जोड़ी की चर्चा हो रही है। मलाइका ने अरबाज़ के साथ अपना काफी पुराना रिश्ता चंद दिनों में ख़तम कर दिया था। दोनों जिस तरह के कपल्स गोल सेट करते हैं वैसे गोल शायद ही आजतक शायद ही किसी ने किया होगा। हाल ही में वह मालदीव्स से वेकेशन मनाकर लौटे हैं।

दोनों अब इस वक्त एक ख़ास वजह से चर्चा में आ गए हैं। बॉलीवुड जगत के सेलिब्रिटी एस्ट्रोलोजर जिसमें जगन्नाथ गुरु जी का नाम आता है उनके द्वारा यह घोषणा की गई है कि 2022 में अर्जुन और मलाइका शादी कर लेंगे। उन्होंने कहा है कि मलाइका एक प्रैक्टिकल औरत हैं वही अर्जुन एक इमोशनल व्यक्ति हैं। ऐसे में दोनों का कंबीनेशन बिलकुल परफेक्ट है।

मलाइका अरोड़ा बार बार कह चुकी हैं कि अर्जुन कपूर एक बेहतर इंसान है, जो उनके हिसाब से जीना चाहते हैं। ऐसे में एस्ट्रोलॉजर का कहना है कि मलाइका अर्जुन का दिमाग बहुत बढ़िया है। लंबे समय से आलोचना झेल रहा यह रिश्ता अभी तक इस वजह से टिका हुआ है क्योंकि दोनों कपल अंदर से बेहद मजबूत है। इतना ही नहीं मलाइका ने कहा है कि उनके बेटे को उनके लेटेस्ट रिलेशनशिप के बारे में काफी कुछ पता है।

मलाइका अरोड़ा का कहना है कि उनकी जिंदगी में जो भी लोग आए वह काफी अच्छे थे और आने वाले समय में भी अच्छे लोग ही उनकी जिंदगी में आएंगे। ऐसे में वह अपने पुराने रिश्ते से मूवऑन इसलिए कर पाई क्योंकि उनकी फैमिली और उनके दोस्त साथ थे।