Malaika Arora और उनके एक्स हसबैंड Arbaaz Khan फिर दिखे साथ- लोगों ने कहा क्यों लड़ रहे हो दोनों?

बॉलीवुड अभिनेता अरबाज खान और उनकी पत्नी मलाइका अरोड़ा(Malaika Arora) काफी चर्चा में रहते आए हैं। दोनों जब साथ में थे तब भी लोग उनकी जोड़ी की मिसाल दिया करते थे। लेकिन शादी के बंधन में बंधने के 19 साल बाद दोनों एक दूसरे से अलग हो गए।

हालांकि अभी भी दोनों को एक साथ देखा जाता है। एक बार फिर से मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान अपने बेटे की वजह से साथ दिखाई दिए। आज दोनों भले ही अलग हो चूके हैं लेकिन इन दोनों के बीच का कनेक्शन है इनका बेटा अरहान ख़ान। जी हां, आज भी दोनों अपने बेटे के लिए साथ खड़े होते हैं। इनकी खुद की लाईफ में चाहे कितनी भी मुश्किलें क्यों ना हो लेकिन अपने बेटे की बात आने पर ढाल बनकर सामने आ जाते हैं।

अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह अपने बेटे अरहान खान को मुंबई एयरपोर्ट पर छोड़ने पहुंचे हैं। मलाइका, अरबाज और अरहान ख़ान को एक साथ इस विडियो में देखा जा सकता है।

यह वीडियो विरल भयानी के पेज से वायरल किया गया है, जिसमें मलाइका और अरबाज अपने बेटे के साथ एयरपोर्ट पर नजर आ रहे हैं। इस दौरान सभी ने मुंह पर मास्क लगा रखा है। वहीं मलाइका और अरबाज एक दूसरे से बात करते हुए भी नजर आ रहे हैं। अरहान अपने दोस्तों से मिलते दिख रहे हैं। इस पोस्ट के शेयर करने के कुछ ही देर बाद लाखों की संख्या में लाइक आ चुके हैं, जिस पर लोग अपने-अपने अलग-अलग रिएक्शंस भी दे रहे हैं।

विडियो पर एक सोशल मीडिया यूज़र ने कहा है कि दोनों झगड़ क्यों रहे हो? वहीं दूसरे यूज़र ने लिखा है कि अर्जून कपूर से ज्यादा मलाइका अरबाज खान के साथ लगती हैं। एक अन्य यूजर ने कमेंट किया है कि तलाक़ के बाद भी बच्चें अपने मां बाप के लिए कीमती तोहफ़ा है जो उनके बीच का कनेक्शन बनाए रखते हैं।

बता दें कि मलाइका और अरबाज दोनों ही तलाक़ के बाद आगे बढ़ चुके हैं। अरबाज एक मॉडल को डेट कर रहे हैं तो वहीं मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड अभिनेता अर्जून कपूर के साथ कनेक्शन में हैं और हमेशा ही चर्चा में रहती हैं।