नहीं हुआ Malaika अरोरा और Arjun Kapoor का ब्रेकअप, खबरों पर एक्टर ने तोड़ी चुप्पी,बताया रिश्ते का सच

डेस्क : बॉलीवुड से एक बार फिर बेहद चौका देने वाली खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है की मलाइका और अर्जुन कपूर(Arjun Kapoor) ने ब्रेकअप कर लिया है। पिछले दिनों ही दोनों एक साथ क्रिसमस पार्टी में देखे गए थे। इतना ही नहीं बल्कि यहाँ तक बातें हो रही थी की अब दोनों मिलकर इस साल शादी कर लेंगे।

हर तरफ सिर्फ यही बात चल रही है की मलाइका और अर्जुन ने अपना रिश्ता ख़तम कर लिया है। बॉलीवुडलाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने अपने रिश्ते को खत्म करने का फैसला लिया है। इतना ही नहीं बॉलीवुड लाइफ के अनुसार मलाइका और अर्जुन बीते 6 दिनों से अपने घर से बाहर नहीं निकले हैं। बताया जा रहा है की वह पूरी तरह से आइसोलेशन में चले गए हैं कहा जा रहा है कि अर्जुन से ब्रेकअप के बाद मलाइका बेहद दुखी हैं और खुद को ठीक करने के लिए कुछ समय दुनिया से दूर रहने का फैसला किया है।

इतना ही नहीं मलाइका ने तो अपने अकाउंट से अर्जुन कपूर की सारी तस्वीरों को भी डिलीट कर दिया है। इन सभी ख़बरों पर अर्जुन ने चुप्पी तोड़ी है, आपको बता दें की 29 दिसंबर से अर्जुन कपूर आइसोलेशन में चल रहे थे। जब से वह कोरोना पॉजिटिव हुए थे तब से वह बाहर नहीं आये। मलाइका ने भी खुद को कोरोना के चलते आइसोलेट कर लिया था। अर्जुन जब बहन रिया कपूर से मिलने गए तो मलाइका का घर भी सामने पड़ता है लेकिन वह उनसे मिलने नहीं गए।

इतना ही नहीं बल्कि 31 दिसंबर की पोस्ट में मलाइका ने साफ़ कहा था की वह अर्जुन कपूर को मिस कर रही हैं। इन सभी अफवाहों पर अर्जुन ने चुप्पी तोड़ी हैऔर कहा है हम अफवाहों पर ध्यान नहीं देते हैं। हमारा रिश्ता समय के साथ और गहरा हो गया है उन्होंने अपने नए इंस्टा पोस्ट में लिखा ऊपर वाले की सबको ब्लेसिंग और मेरा सबको ढेर सारा प्यार। इस बात का रिप्लाई खुद मलाइका ने दिया है जिसमें एक दिल की इमोजी बनाई है।