गुमनामी के अँधेरे में खो गया, बड़ी हस्तियों के साथ काम करने वाला यह मशहूर एक्टर

Desk : हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के अलावा मराठी फ़िल्मों में भी अपने कॉमेडी और दमदार अभिनय के लिए प्रसिद्ध अभिनेता अशोक सराफ आज फिल्मी दुनिया से दूर हो चुके हैं। अपने गजब के कॉमिकसेंस और दमदार एक्टिंग से लाखों फैंस के दिलों में अपने लिए जगह बनाई। यही कारण है कि मराठी फिल्म मैं उन्हें सम्राट अशोक कहा जाता है।

अशोक सराफ का जन्म 4 जून 1947 को दक्षिण मुंबई में हुआ था। उनके पिता इंपोर्ट एक्सपोर्ट का बिजनेस करते थे। हर पिता की तरह उनके पिता भी चाहते थे कि अशोक अपने पढ़ाई लिखाई पूरी कर नौकरी करके अपने जीवन में सेटल हो जाए। लेकिन उनके बेटे की किस्मत में तो कुछ और ही लिखा था जिसने उन्हें अभिनय की दुनिया में लाकर खड़ा कर दिया। अशोक सराफ साल 1969 से फिल्म और टीवी की दुनिया में काम कर रहे हैं।

अपने जीवन में उन्होंने 200 से अधिक मराठी फिल्मों में काम किया जिनमें से 100 फिल्में कमर्शियली सक्सेसफुल भी रही। महज 18 साल की उम्र में उन्होंने अभिनय की दुनिया में कदम रखा। अपने शुरुआती दिनों में उन्होंने धूम धड़ाका, गम्मत जम्मत और एक डाव भुताचा जैसी मराठी फिल्मों में काम किया। वहीं बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी अशोक ने करण अर्जुन और यस बॉस जैसी शानदार फिल्मों में काम किया। लगभग 27-28 साल की उम्र में वह एक भयंकर एक्सीडेंट का शिकार हो गए थे। इस दौरान के गले में भयंकर चोट आई थी और उन्हें 6 महीने तक बेड रेस्ट करना पड़ा था।

इसके अलावा साल 2012 में भी एक बार पुणे एक्सप्रेस में वह बाल-बाल बचे थे। अशोक सराफ ने अपने से 18 साल छोटी लड़की निवेदिता जोशी सराफ के साथ शादी की है। दोनों की उम्र में फासले की वज़ह से इनकी शादी पर सवाल भी उठाए गए थे। लेकिन सब बातों को कभी उन्होंने अपने रिश्ते के बीच में नहीं आने दिया और आज वह एक बेटे के पिता भी बन चुके हैं जिसका नाम अनिकेत सराफ है। अशोक सराफ फिल्म दुनिया से दूर होने के साथ-साथ लाइमलाइट से भी दूर है। आखरी बार उन्हें साल 2011 में अजय देवगन की फिल्म सिंघम में देखा गया था।