स्‍वर कोकिला Lata Mangeshkar की नेट वर्थ जानकर आप रह जाएंगे दंग, करोड़ों के बंगले और लाखों की गाड़ी में जिया जीवन

3 Min Read

डेस्क : लता मंगेशकर(Lata Mangeshkar) अब हमारे बीच नहीं रही, बता दें कि उन्होंने अपनी सुरीली आवाज से जनता का खूब मनोरंजन किया था। किसी भी प्रकार के गाने गाने हो तो लता मंगेशकर का ही नाम आगे आता था। एक समय पर सभी निर्माता उनकी आवाज के दीवाने हो गए थे, बता दें कि उन्होंने अपने नाम पर कई वर्ल्ड रिकॉर्ड दायर किए हुए हैं।

लता मंगेशकर(Lata Mangeshkar) की उम्र 92 वर्ष थी। कोरोना की तीसरी लहर में उनको घातक तरीके से सर्दी-जुखाम और बुखार लगा हुआ था लेकिन इससे वह रिकवर हो गई थी। डॉक्टरों का कहना था कि उन्हें निमोनिया भी हो गया है। जब उनकी तबीयत में सुधार हुआ तो उन्हें वापस घर भेजा गया था लेकिन घर आते ही उनकी तबीयत फिर बिगड़ गई, जिसके चलते बीते शनिवार को उनको फिर अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा।

आज सुबह 8:30 बजे वह देश और दुनिया को छोड़ कर चली गई, बता दें कि जिस उम्र में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी वह उम्र काफी छोटी थी। बचपन से ही वह गाना गाने में कुशल थी, बता दें कि उनको अपने पिता से इस काम को करने की प्रेरणा मिली थी। जब वह 13 वर्ष की थीं तो उनके पिता उनको छोड़ कर हमेशा के लिए उनसे दूर चले गए थे।

लता मंगेशकर के पास इस वक्त करोड़ों की धन संपत्ति है, बता दे कि उनकी संपत्ति का आंकड़ा किया जाए तो वह 50 मिलियन अमेरिकी डॉलर के आसपास बनती है। यदि भारतीय रूपए की बात की जाए तो यह संपत्ति कुल 368 करोड़ रुपए है। ज्यादातर कमाल के गानों की रॉयल्टी उन्हें मिलती है। लता मंगेशकर के घर का नाम प्रभु कुंज भवन है। यह मुंबई के पेडर रोड पर बना हुआ है, लता मंगेशकर इसी में रहती थी।

इस घर की कीमत भी करोड़ों में है। लता मंगेशकर को गाड़ियों का शौक नहीं था लेकिन उनके पास हमेशा एक ही ब्रांड की गाड़ी मौजूद रहती थी। जब veer-zaara में लता मंगेशकर ने गाना गाया तो यश चोपड़ा ने उनके गाने से खुश होकर उनको एक मर्सिडीज गाड़ी गिफ्ट में दी थी।

Share This Article
Exit mobile version