जब कारगिल युद्ध में गूंजने लगा था माधुरी दीक्षित का नाम, भारतीय सैनिकों ने ऐसे दिया था जवाब

डेस्क : बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री माधुरी दीक्षित की खूबसूरती का हर कोई दीवाना है। वह आज भी इतनी ज्यादा खूबसूरत है कि भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी उनकी खूबसूरती के चर्चे होते हैं। ऐसे में उनकी खूबसूरती का पाकिस्तान भी दीवाना रह चूका है। बता दें कि उनका आज जन्मदिन है और वह अपने परिवार के साथ 54वां जन्मदिन मना रही है। उनका जन्म 15 मई 1967 को मुंबई में हुआ था। माधुरी दीक्षित ढलती हुई उमर के साथ साल दर साल ज्यादा खूबसूरत हो रही है। उनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं।

काफी कम लोगों को यह बात मालूम है कि वह कारगिल युद्ध से भी ताल्लूखात रखती है। बता दें की कारगिल युद्ध 1999 में हुआ था। कारगिल युद्ध की शुरुआत मई में हुई थी और 26 जुलाई को इसका समापन हुआ था। इस युद्ध में भारतीय जवानों ने सीमा पर इस तरह से धावा बोला था कि पाकिस्तानी सेना दुम दबाकर भागने को मजबूर हो गई थी। पाकिस्तानी सेना ने जहां-जहां अपना कब्जा जमा रखा था वहां पर भारतीय सेना ने उनको फतेह कर हार का स्वाद चखा दिया था। एक वक्त जंग करते हुए ऐसा आ गया जहां पर भारतीय सेना पाकिस्तानी सेना के बनाए गए बकरों के पास पहुंच गई। यहां पर दोनों सेना आमने सामने खड़ी थी। तभी पाकिस्तानी सेना से आवाज आई कि तुम हमें माधुरी दीक्षित दे दो। हम वापस चले जाएंगे। ऐसे में भारतीय सेना के जवानों का खून खौला और उन्होंने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। उस वक्त भारतीय सेना में कैप्टन विक्रम बत्रा मौजूद थे जिन्होंने अपनी AK-47 की मदद से गोलियां चलाते हुए कहा ” विद लव फ्रॉम ” माधुरी।

यह किस्सा भारत में काफी चर्चित रहा और इस किस्से के जरिए लोगों को पता चला कि आखिर पाकिस्तान में भी भारतीय अभिनेत्रियों की खूब प्रशंसा होती है। प्यार से पाकिस्तानी कैप्टन विक्रम बत्रा को शेरशाह बुलाती थी। उनके चाहने वालों ने तो भारतीय सरकार से इस बात की डिमांड रख दी थी कि जिस दिन माधुरी दीक्षित का जन्मदिन होता है उस दिन सरकारी छुट्टी होनी चाहिए। ऐसे में पाकिस्तानी फैन ने कहा था कि आप हमें माधुरी दीक्षित दे दो हम कश्मीर छोड़ देंगे। बता दें कि माधुरी दीक्षित के दीवाने एम एफ हुसैन भी थे। वह माधुरी दीक्षित के फैन हुआ करते थे। वह उनकी पिक्चर को 67 बार देख चुके थे। माधुरी दीक्षित की फिल्म हम आपके हैं कौन उनको खूब पसंद आई थी।एम एफ हुसैन ने माधुरी दीक्षित की पिक्चर आजा नचले देखने के लिए पूरा थिएटर ही बुक कर दिया था।