कियारा आडवाणी ने बताया सर 2 घंटे सोते थे सुशांत सिंह राजपूत – हर चीज की करते थे अपने तेज दिमाग से रिसर्च

डेस्क : 20 मई को फिल्म भूल भुलैया रिलीज़ होने जा रही है जिसमें बॉलिवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। कियारा इन दिनों अपनी फिल्म के प्रमोशन में जुटी हुई हैं। एक्ट्रेस ने इस दौरान अपनी पहली फिल्म के को-स्टार और दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के बारे में बात की। बता दे की फिल्म एम एस धोनी में दोनों ही स्टार की एक्टिंग लोगों को काफी पसंद आई थी।

अब कियारा आडवाणी ने सुशांत सिंह राजपूत के जिंदगी से जुड़े कई राज़ खोले हैं। उन्होंने बताया कि एक्टर केवल 2 घंटे ही सोया करते थे। अब इसके पीछे की वजह भी खास थी। आइए जानते हैं कियारा ने क्या कहा- एक्ट्रेस ने मरहूम अभिनेता सुशांत सिंह के बारे में बात करते हुए कहा कि सुशांत काफी तेज दिमाग के थे। अपने आसपास वह एक डायरी रखा करते थे, जिसमें वे धोनी की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लिखा था। सुशांत अपने रोल को निभाने के पहले उसके बारे में अच्छे से रिसर्च करते थे जानकारियां हासिल करते थे। उन्हें सब कुछ याद रहता था।

कियारा ने आगे बताया कि सुशांत सिंह राजपूत दिन में सिर्फ 2 घंटे ही सोया करते थे और अगले दिन सेट पर आ जाते थे। एक्ट्रेस ने कहा कि मुझे हैरानी होती है कि केवल 2 घंटे सोने के बाद भी वह इतने एक्टिव कैसे रहते थे। एक बार मैंने उनसे जब बात की तो उन्होंने कहा कि मानव शरीर के लिए 2 सिर्फ़ दो घंटे की नींद काफ़ी है। इससे बॉडी पूरे दिन आराम से चल सकती है।

बता दे कि सुशांत की फिल्म एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी साल 2016 में रिलीज हुई थी। जिसमें सुशांत सिंह राजपूत, दिशा पाटनी और कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में थे। फिल्म में सुशांत के अभिनय को लोगों ने काफी सराहा और इसके लिए उन्हें बेस्ट एक्टर टस्क्रीन अवार्ड भी मिला। इसके बाद सुशांत सिंह ने फिल्म छिछोरे, सोन चिरैया, केदारनाथ, शुद्ध देसी रोमांस आदि जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया और दर्शकों के दिल में अपनी छाप छोड़ी।

मालूम हो कि साल 2020 के जून महीने में सुशांत सिंह राजपूत ने इस दुनियां को अलविदा कह दिया। ऐसा कहा जाता है कि उन्होंने सुसाइड कर लिया। उनकी मौत ने पूरे फिल्मी इंडस्ट्री में कोहराम मचा दिया। बॉलिवुड फिल्म और स्टारकिड्स का बॉयकॉट किया जाने लगा था। उनकी मौत ने लोगों को बुरी तरह से झकझोर कर रख दिया। कुछ लोगों ने अपनी जाने भी गंवा दी। उनकी मौत को लेकर कुछ दिनों तक जांच भी चली लेकिन इसमें कुछ खास सामने नहीं आया। आज भी लोग उन्हें दिल से याद करते हैं।