बिपाशा के गर्भ में पल रहे बच्चे को करण सिंह ग्रोवर ने सुनाया गाना, ग्रीन ड्रेस में बिपाशा का क्यूट लुक वायरल

डेस्क : जल्द ही बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु मां बनने वाली हैं। पिछले दिनों उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट करके अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में फैंस को जानकारी दी थी और अब आए दिन वह फैंस के लिए अपनी बेबी बंप वाली तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। उन्होंने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपने 2 नए वीडियो शेयर किए हैं जो न सिर्फ काफी क्यूट हैं, बल्कि काफी ज्यादा तेज़ी से वायरल भी हो रहे हैं।

करण सिंह ग्रोवर पहले वीडियो में बिपाशा बसु के बेबी बंप को गाना सुनाते नजर आ रहे हैं। इस मौके को बिपाशा बसु ने फिल्माया है। बिपाशा बसु के बेबी बंप के पास करण सिंह ग्रोवर रहकर होंठ बुदबुदाते दिख रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए बिपाशा बसु ने लिखा- डैड – मोड,बच्चे के लिए गाना गाते हुए, उससे बातें करते हुए।

खुद करण सिंह ग्रोवर ने दूसरा वीडियो रिकॉर्ड किया है। इसमें बिपाशा बसु ग्रीन कलर की ड्रेस पहने हुए नजर आ रही हैं। बिपाशा बसु वीडियो में कैमरे की तरफ देखकर मुस्कारा रही हैं। इस वीडियो में बिपाशा बसु को अपने बेबी बंप पर हाथ फिराते और खुश होते देखा जा सकता है।

प्रेग्नेंसी का ग्लो उनके चेहरे पर साफ नजर आ रहा है। बता दें कि साल 2016 में करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु शादी के बंधन में बंध गए थे। दोनों ने शादी के 6 साल बाद प्रेग्नेंसी प्लान की है और अब दोनों की जिंदगी में जल्द ही एक नन्हा मेहमान आने वाला है।फैंस भी इस खास लम्हे को लेकर बहुत ही ज्यादा एक्साइटेड हैं।