माँ को दुल्हन बनाकर लाया बेटा! Kanika Kapoor ने 43 की उम्र में रचाई दूसरी शादी- देखें तस्वीरें

Desk : बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी आवाज का जादू बिखेरने वाली मशहूर सिंगर Kanika Kapoor शादी के बंधन में बंध गई है। कनिका ने अपने एनआरआई बॉयफ्रेंड गौतम संग सात फेरे लिए और हमेशा के लिए एक दूजे के हो गए। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। दुल्हन के जोड़े में कनिका काफी खूबसूरत लग रही है। वहीं गौतम भी काफी जंच रहे हैं। आइए एक नजर डालते हैं कनिका की शादी की इन खुबसूरत तस्वीरों पर

कनिका और गौतम की शादी लंदन में हुई है। शादी में जाने-माने सिंगर हरमीत मीत भी शामिल हुए। कनिका की शादी किसी रॉयल वेडिंग से कम नहीं हुई है। आउटफिट से लेकर सजावट और बाकी की चीजों का बड़ा ही ख्याल रखा गया था। कनिका कपूर ने अपने देश के लिए पिंक कलर का लहंगा चूज किया था।

जिसमें वह गजब की खूबसूरत लग रही थी। खूबसूरत कनिका को देखकर फैंस भी कायल रह गए। शादी के दौरान का एक वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें कनिका कपूर अपने पति गौतम के गले में वरमाला डालते हुए नजर आ रही हैं। यह वीडियो देख कर फैंस भी काफ़ी एक्साइटेड नजर आए।

कनिका को उनकी शादी के इस ख़ास मौके पर बॉलिवुड के कई सितारों ने बधाईयां दी। इसमें करिश्मा कपूर, रिद्धिमा कपूर साहनी, रिया चक्रवर्ती, नीति मोहन और रिया चक्रवर्ती जैसे सितारे शामिल है। इसके अलावा फैंस ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी। आपको बता दें कि सिंगर ने 43 साल की उम्र में यह दूसरी शादी रचाई है। उनकी पहली शादी साल 1997 में महज 18 साल की उम्र में हो गई थी। यह शादी ज्यादा समय तक नहीं चल पाई और साल 2012 में टूट गई। कनिका की पहली शादी से 3 बच्चे भी हैं। 6 महीने पहले ही कनिका ने अपनी शादी की खबर पर मुहर लगा दी थी। हालांकि, डेट को लेकर किसी भी तरह की जानकारी नहीं दी गई थी।