खत्म होता जा रहा है Kangana Ranaut का करियर, जानें- Bollywood में किस से लिया है ‘पंगा’….

Kangana Ranaut : बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को इस वक्त काफी सुर्खियों में देखा जा रहा है। हाल ही में कंगना रनौत की एक फिल्म चंद्रमुखी 2 गत 28 सितंबर को सिनेमाघर में रिलीज हुई है। लेकिन इस फिल्म का रिएक्शन बहुत काम आ रहा है। जिसे लोगों का कहा है कि अब कंगना रनौत को सोच समझकर फिल्म बनाने की आवश्यकता है। हालांकि, इस फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर बेहद कम कमाई की है।

आपको बता दे कि कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने सिर्फ इंडस्ट्री में अपनी दमदार एक्टिंग के लिए नहीं पहचानी जाती बल्कि वह अपने विवादित बयानों के लिए भी काफी मशहूर मानी गई है। पिछले कुछ समय से कंगना रनौत देश – विदेश की हर मुद्दे पर अपनी राय को रख रही है। तो अगर आप इसके बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो इसलिए को अंत तक पढ़े। 

कंगना रनौत को कहा जाता हैं कंट्रोवर्सी क्वीन 

कभी कंगना रनौत कुछ खास लोगों की तारीफ करती नजर आती हैं तो कभी कंपनी के कई लोगों पर तंज कसती नजर आती हैं। कंगना रनौत को कंट्रोवर्सी क्वीन भी कहा जाता है। विवादों में घिरने के कारण कंगना की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

इसका सबसे ज्यादा असर उनके काम पर देखने को मिलता है।  बड़े निर्माताओं से लेकर निर्देशकों तक ने कंगना के साथ काम करना बंद कर दिया है। इंडस्ट्री के लोग अब कंगना को नजरअंदाज करते भी करते नजर आ रहे हैं। 

अध्ययन सुमन से है कंगना रनौत रिश्ता

बॉलीवुड एक्टर शेखर सुमन के बेटे अध्ययन सुमन एक समय कंगना रनौत के बेहद करीबी थे और उनकी डेटिंग को लेकर काफी चर्चा हुई थी। दोनों के बीच नजदीकियां साल 2008 में शुरू हुईं। दोनों ने फिल्म ‘राज: द मिस्ट्री कंटिन्यूज’ में साथ काम किया था, लेकिन इनका रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चल सका और ये अलग हो गए। इसके बाद अध्ययन सुमन ने कंगना रनौत पर उनका करियर बर्बाद करने का आरोप लगाया था। 

ऋतिक रोशन के साथ बड़ा विवाद!

कंगना रनौत और ऋतिक रोशन के बीच विवाद जनवरी 2016 में शुरू हुआ था। फिल्म ‘आशिकी-3’ में कंगना रनौत और ऋतिक रोशन को कास्ट करने की चर्चा थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऋतिक रोशन के कहने पर कंगना रनौत को इस फिल्म से हटा दिया गया था।

इसके बाद मीडिया के अंदर यह हलचल मच गई कि कंगना और रितिक के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। एक इंटरव्यू में कंगना ने ऋतिक को अपना ‘सिली एक्स” कहा था। इस मामले में ऋतिक रोशन ने कंगना रनौत को एक लीगल नोटिस भी भेजा था। इसके बाद कंगना को इंडस्ट्री में कार्यवाही का सामना करना पड़ा।