पिता जगदीप से सख्त नफरत करते थे जावेद जाफरी, सामने आई बड़ी वजह – जानिए कैसे किया खुद को शांत

डेस्क : जावेद जाफरी एक ऐसे कलाकार हैं जिन्होंने टेलीविजन और सिनेमा में खूब नाम कमाया है। उनके पिता जगदीप हिंदी सिनेमा के मशहूर एक्टर थे, लेकिन फिर भी जावेद ने काम पाने के लिए कभी भी अपने पिता का सहारा नहीं लिया। 4 दिसंबर साल 1963 को पैदा हुए जावेद के रिश्ते अपने पिता के साथ काफी समय तक खराब रहे।

यहां तक कि वह अपने पिता से नफरत करने लगे थे। एक समय पर जगदीप शराब के आदी हो गए थे। उन्हें जुए की भी लत लग गई थी और यह बात जावेद जाफरी को बिल्कुल भी पसंद नहीं थी। लाख कोशिश करने के बाद भी जगदीप कि यह आदत सुधर नहीं रही थी,जिससे जावेद काफी परेशान रहने लगे थे। इसके चलते दोनों बाप-बेटे का रिश्ता खराब हो गया। हालांकि कुछ सालों के बाद फिर से दोनों के रिश्ते बेहतर हो गए थे।

इतने प्रतिभावान होने के बाद भी जावेद जाफरी को फिल्म में मुख्य अभिनेता के तौर पर नहीं देखा गया। हालांकि सह कलाकार के तौर पर उन्होंने अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीता है। कभी फिल्म में वह विलेन के रूप में नजर आए तो कभी हीरो के दोस्त के रूप में। अपनी डांस से भी उन्होंने लोगों को हमेशा प्रभावित किया। जावेद जाफरी एक कलाकार होने के साथ ही वॉइस ओवर आर्टिस्ट डांसर और कॉमेडियन भी है। दुनिया भर में उनकी आवाज के लोग कायल हैं।

मिकी माउस से लेकर गूफी और डॉन कार्नेज समेत कई इंटरनेशनल कार्टूंस के लिए भी वह अपनी आवाज डब कर चुके हैं। ताकेशी कास्टल में भी जावेद जाफरी ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। आपको बता दें कि जावेद जाफरी ने राजनीति में भी हाथ आजमाया है। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में जावेद आम आदमी पार्टी के टिकट पर लखनऊ से चुनाव लड़े थे। तब उन्होंने भाजपा नेता और वर्तमान में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को चुनौती दी थी। हालांकि, चुनाव में उनके करारी हार हुई।