Viral Video में देखें मन्नत बंगले के बाहर कैसे मनाई दिवाली – आर्यन के आने की खुशी में खूब हुई आतिशबाजी

डेस्क : बीते दिन आर्यन खान की जमानत याचिका मुंबई हाई कोर्ट ने स्वीकार कर ली थी। ऐसे में अब जल्द ही आर्यन खान अपने घर पहुंच जाएंगे। इतना ही नहीं जैसे ही यह बात उनके चाहने वालों को पता लगी तो शाम के वक्त माहौल ही कुछ अलग बन गया था। शाहरुख़ खान के मन्नत बंगले के बाहर ऐसा लगा मानो दिवाली से पहले ही दिवाली आ गई हो।

shah rukh khan aryan khan

लोग मन्नत के बाहर जश्न मनाते नजर आए। मन्नत बंगले के बाहर लोग बड़े स्तर पर जश्न मना रहे थे, इतना ही नहीं बल्कि कई वीडियो और फोटो के माध्यम से यह नजारा देखने को मिल रहा है कि बड़ी संख्या में भीड़ शाहरुख खान के घर के बाहर आए हुई थी जो एक दूसरे को बधाई दे रही थी। ज्यादा जानकारी के लिए बता दें कि 2 नवंबर को शाहरुख खान का जन्मदिन है। ऐसे में वह अपने जन्मदिन पर दुगनी खुशियों के साथ पूरे परिवार संग केक काटेंगे।

Video Taken from Live Hindustan

इस वक्त ट्विटर पर आर्यन और मन्नत ट्रेंड कर रहा है। बॉलीवुड के कई सितारों ने आगे आकर आर्यन खान का साथ दिया था। आर्यन खान को लगातार कई लोगों का सपोर्ट मिल रहा था। ऐसे में अब मुंबई हाई कोर्ट का फैसला उनके लिए बड़ी राहत बनकर सामने आया है। ज्यादा जानकारी के लिए बता दें कि आर्यन खान को 2 अक्टूबर की रात को एनसीबी अधिकारियों द्वारा गिरफ्तार किया गया था। आर्यन बीते 25 दिन तक जेल में रहे थे। इसी के साथ आर्यन खान के दोस्त अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमीजा को भी रिहा कर दिया गया है।