ऋतिक रोशन ने उठते ही माँ के साथ शेयर की ऐसी सेल्फी जिसको देख के चौंक गए फैंस बोले -अमीरों के घर में ऐसा भी होता है

डेस्क : बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक से एक कलाकार मौजूद हैं। लोग उनको फॉलो भी करते हैं। फॉलो करने की वजह से कलाकार अपनी तस्वीरें साझा करके जिंदगी से जुड़ी अपडेट्स देते हैं। फैंस उनकी छोटी से छोटी हरकत पकड़ लेते हैं और उसका मजाक बना देते हैं। कुछ इसी प्रकार की घटना अब हमें रितिक रोशन के साथ देखने को मिल रही है, रितिक रोशन ने सुबह उठते ही एक सेल्फी ली। इस सेल्फी में उनकी माँ पिंकी रोशन भी खड़ी नजर आईं। ख़बरों के मुताबिक़ जैसे ही रितिक रोशन ने सेल्फी क्लिक की तो इंटरनेट पर उनका मजाक उड़ने लगा।

इतना ही नहीं यहां तक कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा के डायरेक्टर ने भी उनका मजाक उड़ाया। बता दें कि जो फोटो रितिक रोशन ने अपने इंस्टाग्राम के माध्यम से शेयर की है उसमें पीछे की दीवार पर जमी हुई पपड़ी नजर आ रही है। लोगों का कहना है कि इतनी अमीरी के बाद भी रितिक रोशन अपने घर की दीवार नहीं सुधार सकते हैं। इनकी तस्वीर पर लोगों ने कमेंट किया कि सर आप की दीवार को टच अप की जरूरत है। वही एक यूजर ने लिखा कि सर पेंट करवा लो, इतना पैसा लेकर कहां जाओगे, इसके बाद एक यूजर ने लिखा भाई सस्ता वाला सीमेंट लगाया था क्या ? दिवार में सीलन पड़ गई है। इस तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा की आज मैंने माँ के साथ लेज़ी ब्रेकफास्ट किया, आप भी अपनी माँ से जाके गले मिले।

एक कमेंट करने वाले यूजर ने लिखा कि दीवार पर बिरला व्हाइट पुट्टी लगवा लो। वहीं एक ने सुझाव दिया कि आप की दीवार छाले निकाल रही है। इसकी पपड़ी साफ करवाओ। ज्यादा जानकारी के लिए बता दें कि रितिक रोशन आने वाले समय में हमको सत्ते पर सत्ता, विक्रम दा फाइटर, कृष 4 नाम की फिल्मों में दिखने वाले हैं। फिलहाल के लिए किसी भी फिल्म की शूटिंग पर रितिक रोशन नहीं गए। ज्यादा जानकारी के लिए बता दें की वह अपनी पत्नी से 2016 में ही अलग हो गए थे। इसके बाद उन्होंने फैसला किया था की वह अपने दोनों बेटों के साथ अलग रहेंगे।