The Kapil Sharma Show : शो में वाणी कपूर का मजाक उड़ाना पड़ा भारी, फैंस कर रहे हैं जमकर बुराई

डेस्क: द कपिल शर्मा (The Kapil Sharma) शो ने टेलीविज़न पर फिर से वापिसी कर चुके है। एक तरह से कपिल के इस शो का तीसरा सीजन हो गया है। जिसका जनता तो बेसब्ररी से इंतजार था। इस रविवार को कपिल शर्मा शो में बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अपनी फिल्म बेल बॉटम (Bell Bottom) के प्रमोशन के लिए वाणी कपूर (Vaani Kapoor), हुमा कुरैशी (Huma Qureshi) और जैकी भगनानी (Jackie Bhagnani) के साथ आए थे। फिल्म 19 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और दर्शकों को फिल्म काफी पसंद आ रही है।

कपिल शर्मा के शो में उनकी टीम ने अक्षय और अन्य कलाकारों के साथ खूब मस्ती की थी। इसी मस्ती के दौरान एक सेगमेंट आया जिसमें सेलेब्स को उनके सोशल मीडिया पर पोस्ट पर फैंस के कमेंट सुनाए गए थे। उसी सेगमेंट में वाणी कपूर के पोस्ट पर एक यूजर्स का कमेंट पढ़कर सुनाया गया जिसमें लिखा था – ‘भैंस का दूध पिया करो बेटी बहुत कमजोर हो गई हो’। जिसके बाद वहां बैठे सभी लोग जोर-जोर से हसने लगे थे। इसके बाद कॉमेडियन भारती सिंह भी दूसरा सेगमेंट लाती है। वह वाणी को गले लगाती है और मजाक करते हुए ह कहती हैं कि ‘एक और की जगह है’। इस मजाक के बाद वाणी काफी असहज नजर आ रही थी। इस बॉडी शेमिंग कमेंट के बाद ‘द कपिल शर्मा शो’ काफी आलोचना भी हो रही है।

आपको बता दें, वाणी कपूर को इससे पहले भी बॉडी शेमिंग जैसे भद्दे कमेंट का शिकार होना पड़ा है। उनके सोशल मीडिया हैंडल पर एक यूजर ने कुपोषण का शिकार बता दिया था। वैसे कपिल के शो में अक्षय कुमार के साथ-साथ अन्य कलाकारों के साथ भी खूब मस्ती होते दिखाई दे रही है।

ऐसे ही ट्रेंडिंग खबरों के लिए हमें फॉलो करें और यह जानकारी आपको कैसी लगी हमें कमेंट बॉक्स में अवश्य बताएं ।