Rakhi Special: ये हैं बॉलीवुड सेलिब्रिटीज़ के मुंह बोले भाई-बहन जिनका रिश्ता सगे रिश्ते से बढ़कर हैं

डेस्क : भाई-बहन का रिश्ता पूरे संसार में सबसे पवित्र माना जाता है। यह रिश्ता चाहे खून का रिश्ता हो या मुँह बोला रिश्ता, हमें इसकी एहमियत उतनी ही ज्यादा रहती है। आज के इस भागदौड़ भरी जिंदगी में अपनों को समय देना बड़ा मुश्किल हो गया है। ऐसे में रिश्तों के लिए समय निकालना और उसे निभाना मुश्किल हो जाता है। लेकिन आज हम आपको आपको फिल्मी जगत के कुछ ऐसे मुँह-बोले भाई बहन के बारें में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपने इस रिश्तें को खून के रिश्ते से बढ़कर माना है। यह बड़े सितारें अपना कीमती समय निकाल कर राखी के पवित्र दिन के लिए एक दूसरे से मिलना नहीं भूलते है। तो आइए जानते हैं कौन है यह सितारें जो बनाते है इस दिन को खास…..

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान (Salman Khan) अपने रिश्तें निभाने के लिए बेहद मशहूर है। भाईजान की वैसे उनकी दो बहनें है- अर्पिता और अलवीरा , लेकिन उनकी एक मुँहबोली बहन भी है , जिनको वह अपनी सगी बहनों जितना प्यार करते है। उनका नाम श्वेता रोहिरा है। सलमान ने हर समय अपने भाई होने का कर्तव्य निभाया है।आपको बता दें, सलमान खान ने श्वेता की शादी में उनका कन्यादान भी किया था।

बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ(Katrina Kaif) ने अभिनेता अर्जुन कपूर(Arjun Kapoor) को अपना मुंहबोला भाई बनाया हुआ है। इस रिश्तें की शुरुआत तब से शुरू हो गई थी, जब अर्जुन ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत नहीं की थी। यह दोनों हर साल राखी के पवित्र त्यौहार को एक-साथ मिलकर मनाते हैं।

आपको बता दे, सोनू सूद(Sonu Sood) और ऐश्वर्या राय(Aishwarya Rai) ने ‘जोधा अकबर’ में एक साथ काम किया था, जिसमें उन्होंने भाई-बहन का किरदार निभाया था। फिल्म में ऐश्वर्या ने सोनू सूद को राखी बांधी थी, जिसके बाद सोनू उन्हें अपनी बहन मानते हैं और वह आज भी इस रिश्तें को निभा रहें है , जिसके लिए वह बेहद खुश है।

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण(Deepika Padukone) का वैसे कोई सगा भाई नहीं है लेकिन वह अपने बॉडीगार्ड को ही अपना मुंहबोला भाई मानती हैं। उनके बॉडीगार्ड का नाम जलाल है। जो एक भाई की तरह उनकी हमेशा सुरक्षा करते हैं। दीपिका अपने बॉडीगॉर्ड को हर साल राखी बांधती हैं।

बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु(Bipasha Babu) ने अपने डिजायनर रॉकी एस को अपना मुंहबोला भाई बनाया हैं। वह हर साल राखी के दिन उन्हें राखी बांधती हैं ,अपने भाई-बहन के रिश्तें को वह बखूबी निभाते हैं।

बॉलीवुड से जुड़े अपडेट पाने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। साथ ही आपको यह जानकारी कैसी लगी हमें कमेंट बॉक्स में अवश्य बताएं।