फैशन और स्टाइल के मामले में अपनी बहन सोनम कपूर को टक्कर देती हैं उनकी छोटी बहन रिया कपूर – देखें तस्वीरें

डेस्क : बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज और सदैव जवान दिखने वाले अभिनेता अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया कपूर आज अपने बॉयफ्रेंड के साथ शादी के अटूट बंधन में बांधने जा रही है। बता दें कि उनके बॉयफ्रेंड का नाम है करण बुलानी है।

अनिल कपूर की दो बेटियां हैं। पहली सोनम कपूर और दूसरी रिया कपूर। रिया कपूर उनकी छोटी बेटी हैं, दोनों की उम्र में 2 साल का फर्क है, बता दें कि सोनम कपूर और रिया कपूर दोनों ही फैशन के मामले में बहुत आगे हैं।

रिया कपूर, सोनम कपूर की तरह एक्टिंग नहीं करती हैं। लेकिन, वह ड्रेसिंग के मामले में सोनम कपूर को बराबर की टक्कर देती हैं।

सोनम और रिया कपूर का फैशन सेंस एकदम गजब का है। दोनों बहनें अपनी तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर डालती रहती हैं। रिया कपूर के सोशल मीडिया पर लाखों में फॉलोवर्स हैं।

रिया कपूर का अपना एक अलग ही अंदाज है, जिसके चलते लोग हनको पसंद करते हैं। वह अपने स्टाइल के लिए काफी प्रचलित हैं। रिया कपूर के रहने और बात करने का तरीका सोनम कपूर से हूबहू मिलता जुलता है। बता दें कि रिया कपूर के तरीके को देखकर लोग उनके दीवाने हो जाते हैं।

Anil Kapoor Daughter