डेस्क : आज पंकज त्रिपाठी 45 साल के हो गए हैं। पंकज त्रिपाठी बॉलीवुड के एक ऐसे अभिनेता हैं जिनको हर कोई पसंद करता है। देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी उनकी चर्चा होती है। उन्होंने अपनी दिग्गज कलाकारी से सबका दिल जीता है। पंकज त्रिपाठी द्वारा की गई फिल्म बरेली की बर्फी, गैंग्स ऑफ वासेपुर, मिर्जापुर, सैक्रेड गेम्स में लोगों ने उनके किरदार की जमकर तारीफ की है। बता दें कि उनका यह सफर इतना आसान नहीं था, उन्होंने इस मुकाम को हासिल करने के लिए कई पापड़ बेले हैं।
एक समय पर वह जब अपना घर छोड़कर आए थे तो मुंबई की अंधेरी में जगह-जगह काम के लिए भटकते थे। उस वक्त उनको हर जगह से ना सुनने को मिलती थी। लेकिन आज के समय पर उनकी लाजवाब एक्टिंग का हर कोई दीवाना है। वह किस तरीके से डायलॉग डिलीवरी करते हैं, उसको हर कोई कॉपी करने की कोशिश करता है। पंकज त्रिपाठी बिहार के भागलपुर के रहने वाले हैं। जब इंसान के अंदर हुनर होता है तो वह अपने आप ही बाहर आ जाता है। ऐसे में उसको छुपाने की जरूरत नहीं होती। कुछ ऐसा ही पंकज त्रिपाठी के साथ हुआ है, एक समय पर उनके पास इतने पैसे भी नहीं थे कि वह अपनी पत्नी का खुद खर्चा उठा सकें। उस वक्त पंकज त्रिपाठी की पत्नी की सैलरी से घर चला करता था।
वह अपने ऊपर पैसा खर्च करने के लिए भी पत्नी के आगे हाथ फैलते थे। एक समय पर उनको हर तरफ यह कहते हुए घूमना पड़ता था कि कोई एक्टिंग करवा लो-कोई एक्टिंग करवा लो। पंकज त्रिपाठी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि साल 2004 से लेकर 2010 के बीच वह 1 रूपए भी जमा नहीं कर पाए थे। सारा पैसा उनकी पत्नी द्वारा भरा भेजा जाता था। वह रात को अंधेरे में घूमते थे और लोगों से फिल्मों में छोटा मोटा काम मांगा करते थे। उस टाइम कोई भी उनकी बात नहीं सुनता था, वह बता हैं की काम के नाम पर लोगों का मुंह सिल जाता था।
ज्यादा जानकारी के लिए बता दें कि इस वक्त पंकज त्रिपाठी को फिल्में ऐसे मिल रही है जैसे पार्किंग में खड़ी गाड़ियां। जब वह अपने पार्किंग लोट में पहुंचते हैं तो वहां पर लोगों की भीड़ जमा होती है। लोग उनसे बोलते हैं कि मेरी फिल्म में काम कर लीजिए, मैं आपके साथ काम करना चाहता हूं। जो भी कहो पंकज त्रिपाठी की मेहनत इस वक्त रंग ला रही है और ऐसा हमें देखने को मिल रहा है। हाल ही में उनकी जितनी फिल्में रिलीज हुई है, सब में लोगों ने उनकी एक्टिंग की तारीफ की है। वह अपने सभी प्रकार की भूमिकाओं में कोई कमी नहीं छोड़ते हैं। ऐसे में उनको बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला है।