‘Half girlfriend’ एक्टर Vikrant massey ने चुपके से रचाई शादी, photos हुए वायरल तो खुद share की तस्वीरें!

डेस्क : अभिनेता Vikrant massey ने अपनी गर्लफ्रेंड sheetal thakur के साथ सात फेरे ले लिए हैं। दोनों ने हिमाचल प्रदेश में पारंपरिक रीति-रिवाजों से शादी की। दोनों ने अपनी शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

शादी की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं और फैंस इन्हें आगे की जिंदगी की बधाई दे रहे हैं.अब दोनों ने अपनी शादी की पहली आधिकारिक तस्वीरें साझा की हैं। शनिवार को अपने instagram पर विक्रांत ने अपने हिंदू विवाह समारोह की तस्वीरों के साथ एक नोट साझा किया।

उन्होंने हिंदी में caption लिखा, ‘साल सालो का ये सफर आज सात जन्मों में बदल गया। इस सफर में हमारा साथ देने के लिए बहुत ज्यादा शुक्र है। शीतल एवम विक्रांत। 18.02.2022 (हमारी सात साल की यात्रा सात जन्मों के बंधन में बदल गई है। हमारे साथ रहने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। शीतल और विक्रांत)।

पहली तस्वीर में vikrant एक सफेद शेरवानी और गुलाबी पगड़ी में शीतल को निहार रहे है, जो दुल्हन के लहंगे और सोने के आभूषणों में बहुत खूबसूरत लग रही है और उनके पीछे सूरज चमकता हुआ दिखाई दे रहा है। दूसरी तस्वीर में दोनों को हाथ पकड़कर पवित्र अग्नि के चारों ओर घूमते हुए देखा जा सकता है और तीसरी तस्वीर में शीतल विक्रांत का चेहरा पकड़े हुए कैमरे के लिए हँसते हुए pose देती दिख रही हैं।

जैसे ही एक्टर ने तस्वीरें share की वैसे ही vikrant की “हसीन दिलरुबा” की co-star तापसी पन्नू उनके पोस्ट पर प्रतिक्रिया देने वालों में सबसे पहले थीं। तापसी ने लिखा, “आखिरकार! तो आप दोनों के लिए बहुत खुश!” उसके बाद “14 फेरे” की co-star कृति खरबंदा ने लिखा, “आप दोनो को बहुत बहुत मुबारक! (बहुत बहुत बधाई हो)।” मौनी रॉय ने भी कमेंट किया, “बधाई हो आप लोगों को।” सोनाक्षी सिन्हा ने भी लिखा, ‘बधाई हो। और विक्रांत के प्रशंसकों ने भी उन्हें “हैप्पी मैरिड लाइफ” की शुभकामनाएं दीं और लव वाली emoji की भरमार लगा दी ।

आपको बता दे,शीतल ने web show, Broken but beautiful में अभिनय किया था। विक्रांत को 2008 के टीवी शो dharmaveer से प्रसिद्धि मिली, जिसमें उन्होंने धरम की भूमिका निभाई। उन्होंने बालिका वधू और क़ुबूल है जैसे और भी कई और शो में अभिनय किया है। उन्होंने फिल्मों में भी कदम रखा और रणवीर सिंह और सोनाक्षी सिन्हा-स्टारर, लुटेरा से अपनी शुरुआत की। उसके बाद उन्होंने दिल धड़कने दो, ए डेथ इन द गंज, लिपस्टिक अंडर माई बुर्का, छपाक, डॉली किट्टी और वो चमकते सितारे जैसी फिल्मों में अभिनय किया है।

विक्रांत इन दिनों अपनी फिल्म luv hostel की रिलीज के लिए तैयार हैं। इसमें बॉबी देओल और सान्या मल्होत्रा ​​भी हैं और यह 25 फरवरी को ZEE5 app पर रिलीज़ होगी।