डेस्क : बॉलीवुड जगत में कई ऐसी जोड़ियां हैं जिनके पास आलीशान प्रॉपर्टी और खूब पैसा है। सेलिब्रिटीज को चाहने वाले लोग अक्सर ही उनकी प्रॉपर्टी को लेकर बातचीत करते रहते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे की कौन सी वह अभिनेत्रियां हैं जिनके पास अपने पार्टनर से ज्यादा पैसा है।
विक्की कौशल और कैटरीना कैफ : विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी को लेकर चर्चा हो रही है, इस जोड़े के बारे में बताया जा रहा है कि दोनों की उम्र में काफी फर्क है और कैटरीना कैफ, विकी कौशल से ज्यादा पैसा कमाती हैं।
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह : दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी बेहद ही आकर्षक मानी जाती है। वह कई जोड़ियों में से एक हैं, बता दें कि रणवीर सिंह से ज्यादा संपत्ति दीपिका पादुकोण की है। बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक रणवीर सिंह के पास 307 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी है वहीं दीपिका पादुकोण के पास 300 करोड़ रूपए की प्रॉपर्टी है।
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय : अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय दोनों बॉलीवुड के बेहद ही शानदार कपल माने जाते हैं। बच्चन परिवार की बहू ऐश्वर्या राय बच्चन सबकी प्यारी है। ऐसे में यदि उनकी प्रॉपर्टी की बात की जाए तो ऐश्वर्या राय के पास 227 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी है। वही अभिषेक बच्चन के पास 203 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी है।
धर्मेंद्र और हेमा मालिनी : धर्मेंद्र और हेमा मालिनी अपनी जवानी के दिनों में यूनीक लव स्टोरी को लेकर काफी चर्चा में रहते थे। एक बार तो ऐसा हुआ था कि धर्मेंद्र शराब पीकर हेमा मालिनी के घर चले गए थे और उनके घर वालों को शादी के रिश्ते के लिए राजी तक करवा लिया था। दोनों की जोड़ी आज तक सलामत है और प्रॉपर्टी के नाम पर उनके पास बहुत कुछ है। इतना ही नहीं धर्मेंद्र ने तो अपने जीवन की पहली गाड़ी भी आज तक संभाल के रखी है। बात करें हेमा मालिनी की प्रॉपर्टी की तो उनके पास 440 करोड़ रुपए मौजूद है। वही धर्मेंद्र के पास 335 करोड़ रुपए है।
करण ग्रोवर और बिपाशा बसु : बिपाशा बसु बॉलीवुड फिल्मों में आइटम सॉन्ग करने के लिए जानी जाती थी। वही करण सिंह ग्रोवर ने भी अपना करियर टीवी जगत से शुरू किया था। दोनों जब एक दूसरे से मिले तो देखते ही देखते दोनों को प्यार हो गया और जल्दी दोनों ने शादी कर ली। बिपाशा बसु के पास 113 करोड़ की प्रॉपर्टी और करण ग्रोवर के पास मात्र 13 करोड़ की प्रॉपर्टी है।