आईरा ख़ान के बर्थडे पार्टी में नज़र आईं फातिमा सना शेख़, कहीं सच में तो नहीं हो रही आमिर खान की तीसरी शादी ?

डेस्क : बॉलिवुड ऐक्टर और मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर ख़ान की बेटी आईरा ख़ान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। फैंस को उनके पोस्ट का बड़ी बेसब्री से इंतजार रहता है। हाल ही में आईरा ख़ान ने अपना 25वां जन्मदिन मनाया है। इसके चलते वह काफी ज्यादा चर्चा में भी रही है। आगरा के बर्थडे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।

इस बर्थडे पार्टी के दौरान उनके बॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे, मां रीना दत्ता और आमिर खान की पूर्व पत्नी किरण राव भी शामिल हुई थी। इसके अलावा इस पार्टी में फातिमा सना शेख भी मौजूद थी जिस की कुछ तस्वीरें सामने आई है। आमिर खान के फैमिली पार्टी में फातिमा सना शेख की मौजूदगी को देखकर फैंस काफी हैरान हो रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं कि फैमिली गेट टुगेदर में आख़िर फातिमा सना शेख क्यों नज़र आ रही है। इस दौरान फातिमा की मौजूदगी की तस्वीरें सामने आने के बाद लोग फिर से आमिर खान और फातिमा सना शेख के डेट की बात करने लगे हैं। एक बार फिर से आमिर और फातिमा का नाम जोड़ा जा रहा है।

दरअसल आईरा खान ने अपने जन्मदिन के दौरान की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसमें फातिमा सना शेख भी नजर आ रही हैं। फातिमा को आईरा के बर्थडे पार्टी में देख लोग इसपर अपना तरह तरह के रिएक्शंस दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि पक्का यह आमिर खान को डेट कर रही है। वही दूसरे यूज़र ने अपना रिएक्शन देते हुए लिखा, कितना पारिवारिक माहौल है। इस तरह के ढेर सारे कमेंट आईरा खान की तस्वीर पर लोग कर रहे हैं।