पिता जिस होटल में करते थे साफ सफाई, आज बेटे Sunil Shetty ने स्टार बनकर खरीद डाले सारे होटल – जानिए स्टार की संघर्ष भरी कहानी

डेस्क : इस वक्त सुनील शेट्टी(Sunil Shetty) फिल्मों से लंबी दूरी बना चुके हैं लेकिन नब्बे के दशक में वह जाने-माने एक्शन हीरो हुआ करते थे। इतना ही नहीं वह अपनी बेहतरीन टाइमिंग की वजह से एक अच्छी कॉमेडी और बेहतरीन एक्टिंग किया करते थे। फिलहाल के लिए वह अपने बड़े बिजनेस वेंचर में बिजी हो गए हैं।

सुनील शेट्टी जिस परिवार से आते हैं वह काफी गरीब हुआ करता था। इतना ही नहीं उन्होंने काफी निचले स्तर से अपनी जिंदगी की शुरुआत की थी। उनकी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिलते हैं। सुनील शेट्टी ने एक इंटरव्यू में बताया कि बचपन में उनके पिताजी साफ सफाई कर्मचारी हुआ करते थे और घर का खर्च चलाने में बेहद कठिनाई का सामना करना पड़ता था।

घर का खर्चा चलाने के लिए सुनील शेट्टी मात्र 7 वर्ष की आयु में ही मुंबई चले गए थे। ऐसे में उन्होंने बचपन में ही साफ सफाई का काम करना शुरू कर दिया था। उन दिनों उनके पिताजी ने उनको एक बात बताई थी। सुनील के पिता ने कहा था कि तुम जो भी काम करो उस पर गर्व महसूस करो। कभी भी उस काम पर शर्म नहीं करनी चाहिए। ऐसे में बस साफ सफाई करते वक्त कभी भी सुनील शेट्टी ने शर्म महसूस नहीं की।

सुनील शेट्टी अपने पिता की बात मानते हुए इसी प्रकार से काम करते गए और धीरे-धीरे उन्हें होटल का मैनेजमेंट मिल गया। साथ ही साथ उन्होंने एक्टिंग के जरिए इतना बड़ा मुकाम हासिल कर लिया कि 1 दिन उन्होंने वही होटल खरीद लिया जिसमें उनके पिता काम किया करते थे। आज सुनील शेट्टी के पास करोड़ों की धन दौलत है।

सुनील शेट्टी का इस वक्त ज्यादातर समय होटल के चैन मैनेजमेंट संभालने में चला जाता है। इतना ही नहीं वह अपनी एक बड़ी होटल चैन मैनेजमेंट के जरिए मोटा मुनाफा कमाते हैं। हम कह सकते हैं कि इस वक्त वह एक सफल बिजनेसमैन है। सुनील शेट्टी फिल्मों की दुनिया से काफी दूर हो गए हैं लेकिन वह एक बेहद शानदार लाइफस्टाइल जीते हैं। यदि बात की जाए सुनील शेट्टी के पिता जी की तो बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री करिश्मा कपूर कहती हैं कि कभी-कभी सुनील शेट्टी की एक्टिंग देखने के लिए उनके पिताजी सेट पर आते थे। तब उनकी आंखों में वह गर्व देखने को मिलता था जो एक पिता अपने बेटे के लिए ढूंढता है।