ब्यूटीफुल लहंगे में इठलाती नजर आई Malaika Arora- लोग बोले मुन्नी आज भी है बाला की खूबसूरत

डेस्क : बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा(Malaika Arora) अपनी फिटनेस और खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। सोशल मीडिया पर वह अपनी वीडियोज और फोटोज अक्सर शेयर करती रहती हैं। मलाइका की फिटनेस और ग्लोइंग स्किन को देखकर उनके सही उम्र का पता लगा पाना मुश्किल है। यही कारण है कि आज भी फैंसी उन्हें ब्यूटीफुल का टैग देते हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक विडियो शेयर किया था।

जिसमें वह ट्रेडीशनल लुक में नजर आ रही थी। यह वीडियो काफी वायरल हो चुका है और इस पर लाइक्स और कमेंट्स कर रहे हैं। मलाइका वीडियो में लाइट पिंक कलर के लहंगे में नजर आ रही हैं। लहंगा चोली में वह अपनी अदाएं दिखा रही है। इसके साथ उन्होंने हेयर बन बनाया हुआ है और गले में चोकर और हाथ में ब्रेसलेट डालकर अपने लुक को कंप्लीट किया है। मलाइका का यह वीडियो पुणे फैशन वीक का है जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो चुका है। एक्ट्रेस की वीडियो को देखते ही देखते हजार और लाइक्स और कमेंट्स आ चुके हैं। मलाइका की खूबसूरती की फैंस खूब तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, मुन्नी आज भी यंग और ब्यूटीफुल है। दूसरे यूजर ने उनकी फिटनेस का राज पूछा। वहीं एक अन्य ने लिखा,आप हमेशा की तरह खूबसूरत दिख रही है।

बता दें पिछले दिनों मलाइका की कार का एक्सीडेंट हो गया था। जिसके बाद फैंस काफी परेशान हो गए थे,लेकिन अब एक्ट्रेस एकदम फिट एंड फाइन है। मलाइका अपने काम पर वापसी कर चुकी हैं और इससे फैंस काफ़ी खुश हैं। हाल ही में मलाइका अरोड़ा रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की रिसेप्शन पार्टी में भी पहुंची थी। वह अर्जुन कपूर के साथ पार्टी में पहुंची थी। उन्होंने फ्यूशिया पिंक वन पीस ड्रेस पहना था। जिसमें उनके हुस्न की तारीफ हर कोई कर रहा था।