फेमस कैरोग्रोफर Prabhu Deva ने इस एक्ट्रेस के पीछे छोड़ दिया अपना परिवार-बीवी ने किया था हंगामा

डेस्क : भारत के ‘माइकल जैकसन’ कहे जाने वाले प्रसिद्ध कोरियोग्राफर प्रभु देवा(Prabhu Deva) फिल्म इंडस्ट्री का बहुत बड़ा नाम है। अपने बेहतरीन डांस से उन्होंने लोगों के दिल में अपने लिए एक अलग ही जगह बनाई है। वह सिर्फ करियोग्राफर ही नहीं, बल्कि एक बेहतरीन एक्टर और सफल डायरेक्टर भी है।उन्होंने कई फिल्मों का निर्देशन किया है।प्रभु देवा ने बतौर निर्देशक फिल्म वांटेड से अपने करियर की शुरुआत की थी।

जिसमें सुपरस्टार सलमान खान और आयशा टाकिया ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही। इसके बाद उन्होंने अपने करियर में एक्शन जैकसन, dabang3 और राउडी राठौर जैसी फिल्मों का निर्देशन किया, जिसने बॉक्स ऑफिस पर काफी धमाल मचा दिया। प्रभु देवा के 49 वें जन्मदिन पर हम आपको बताने जा रहे हैं उनकी ज़िंदगी से जुड़े कुछ अनसुनी बातें।साल 1994 में आए ‘उर्वशी उर्वशी’ गाने से प्रभु देवा ने अपने करियर की शुरुआत की थी।

इसके बाद साउथ इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री तक प्रभु देवा(Prabhu Deva) ने तहलका मचा दिया। अपने बेहतरीन स्टाइल से अपनी खास पहचान बनाई और लगभग 100 से ज्यादा फिल्मों में करियोग्राफी कर चुके हैं। आपको बता दें कि उनके पिता और दोनों भाइयों सुंदरम और नागेंद्र भी कारियोग्राफर है।प्रभु देवा ने अभी तक रसिया, डबल्स, संतोषम, H20, अग्नि वर्षा, स्टाइल, परंभा, लव बर्ड्स, मिस्टर रोमियो, लव स्टोरी1999, टाइम, जेम्स पांडू, उरूमी, एबीसीडी, देवी जैसी फिल्मों में अपना कमाल दिखा चुके हैं।प्रभु देवा अपने प्रोफेशनल लाइफ के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ के चलते काफी सुर्खियों में रहे। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में एक बड़ा मुकाम हासिल किया। वहीं उनकी पर्सनल लाइफ में काफी उथल-पुथल रही।

साल 1995 में प्रभु देवा में राम लता के साथ शादी की थी और उनके 3 बच्चे हुए। लेकिन साल 2008 में कैंसर के चलते उनके एक बेटे की मौत हो गई।शादीशुदा होने के बाद भी प्रभु देवा साउथ फिल्म इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री नयनतारा को अपना दिल दे बैठे थे। यहां तक कि दोनों की शादी खबरें भी उड़ चुकी थी और कहा जा रहा था कि दोनों लिव-इन में रहने लगे थे। हालांकि प्रभु देवा की पत्नी ने इसके चलते भूख हड़ताल की धमकी दी। फिर दोनों पति-पत्नी के बीच अनबन होने लगी और प्रभुदेवा मुंबई आकर बस गए।प्रभु देवा ने मुंबई आकर भी नयनतारा का साथ नहीं छोड़ा और काफी लंबे समय तक दोनों ने एक दूसरे को डेट किया।

प्रभु देवा ने खुद मीडिया के सामने आकर नयनतारा के साथ अपने रिश्ते की बात को स्वीकार भी की थी। ऐसे में लता ने फिर साल 2011 में प्रभुदेवा को तलाक दे दिया। लेकिन इसके बाद साल 2015 में नयनतारा ने भी प्रभु देवा को छोड़कर विग्नेश शिवन के साथ शादी कर ली और उसके बाद प्रभुदेवा के जिंदगी में काफी बदलाव देखने को मिला।प्रभुदेवा ने नयनतारा से अलग होने के कई दिनों बाद साल 2020 में लॉकडाउन के समय मुंबई की बेस्ट फिजियोथैरेपिस्ट शिवानी से गुप्त तरीके से शादी कर ली। दोनों की प्रेम कहानी तब शुरू हुई जब अधिक डांस करने की वजह से प्रभु देवा के पीठ और पैरों में खिंचाव आने लगा था। इसी दौरान दोनों की मुलाकात हुई और हिमानी ने ही प्रभु देवा का ट्रीटमेंट किया था। लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया।