60 दिन बाद नम आँखों से घर लौटे बिजनसमैन राज कुंद्रा, अपनी जीत पर शिल्पा शेट्टी ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब : पढ़ें

डेस्क : इस वक्त शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा जेल से बाहर आ चुके हैं, बता दें कि उनको अश्लील फिल्म बनाने के आरोप में जमानत मिल गई है। वह 2 महीने तक जेल में रहे, उनको अर्थर रोड जेल में रखा गया था। जो तस्वीर इस वक्त बाहर निकल कर आ रही हैं, उसमें राज कुंद्रा के माथे पर तिलक लगा है। उन्होंने मास्क पहना है और ग्रे कलर की टी-शर्ट पहनी है। बता दें की जेल से वह गाड़ी में बैठकर सीधा अपने घर गए। राज कुंद्रा के घर आने की खुशी में शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की थी। इस पोस्ट में उन्होंने इंद्रधनुष की तस्वीर क्लिक करके डाली थी और लिखा था कि बड़े तूफान के बाद कुछ ना कुछ अच्छा जरूर होता है।

इन दिनों शिल्पा शेट्टी अपनी जिंदगी से जुड़े कई मुद्दे इंस्टाग्राम के माध्यम से शेयर कर रही है। हाल ही में उन्होंने एक तस्वीर शेयर की थी जिस पर उन्होंने लिखा था कि यदि आप 7 बार गिर जाए तो 8वीं बार गिरने के बाद जरूर उठ खड़े होंगे। कठिन परिस्थितियों में आपका हौसला ही आपको आगे बढ़ाता है। इसी के साथ आपको धैर्य रखना होता है। असंभव चीजों को संभव बनाने के लिए इंसान को कड़ी परीक्षा देनी होती है।

ज्यादा जानकारी के लिए बता दें कि शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा अश्लील फिल्म बनाने और उनको अवैध तरीके से बेचने के चक्कर में जेल गए थे, लेकिन कानूनी प्रक्रिया में सारे आरोप गलत साबित हो गए और उन्हें रिहा कर दिया गया। मुंबई पुलिस कमिश्नर का कहना था कि राज कुंद्रा इस मामले में मुख्य साजिशकर्ता है और उनके पास राज के खिलाफ पर्याप्त सबूत भी मौजूद है।

राज कुंद्रा के ऊपर फरवरी 2021 से मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने नजर रखनी शुरू कर दी थी। मुंबई क्राइम ब्रांच टीम को पता चल गया था कि राज कुंद्रा मुंबई में स्थित मढ़ इलाके में एक बंगला किराए पर लेकर शूटिंग कर रहे हैं। मौका ए वारदात से ग्राफिक डिजाइनर, वीडियो मेकर और नई अभिनेत्री को पकड़ा गया था। इन सभी लोगों को मुंबई क्राइम ब्रांच टीम ने तुरंत गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तार करने के बाद लंबी पूछताछ चली थी। करीब 40 लोगों ने रिपोर्ट में लिखवाया था कि राज कुंद्रा अश्लील फिल्म बनाने के पूरे जिम्मेदार हैं। 60 दिन तक चली जांच प्रक्रिया में राज कुंद्रा निर्दोष पाए गए हैं और उनको 50,000 के मूलचूक पर रिहा कर दिया गया है।