डेस्क : ब्रह्मास्त्र एक्ट्रेस मौनी रॉय(Mouni Roy) सोशल मीडिया की क्वीन हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के 23 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। मौनी रॉय एक फैशनिस्टा के रूप में जानी जाती हैं। वह हर चीज को बड़े ही खूबसूरत तरीके से दिखा सकती है। हाल ही में मौनी रॉय ने स्लीवलेस ब्लाउज के साथ प्रिंटेड साड़ी में अपनी रील पोस्ट की है।
अपने मेकअप को सिंपल रखते हुए उन्होंने साड़ी के साथ सिर्फ लॉन्ग ईयररिंग्स पहने हैं। अली जफर के झूम गाने पर यह रील बनाई गई है। यह सोशल मीडिया पर धूम मचा रही है। अभिनेत्री को देखकर यह जाहिर होता है कि वह इंस्टाग्राम की रानी है।जहां मौनी रॉय कई बार ट्रोल हो चुकी हैं, वहीं उनके इस लुक ने सभी का दिल जीत लिया है। साड़ी में वह कितनी खूबसूरत लग रही हैं, इस पर लोग गदगद हो गए हैं। सभी ने कॉमेंट कर कहा कि वह काफ़ी हॉट लग रही हैं। कई प्रशंसकों ने अभिनेत्री के लिए आग और दिल के इमोजी छोड़े हैं।
एक्ट्रेस को डांस इंडिया डांस लिल मास्टर्स शो में जज के रूप में देखा गया था। फिलहाल वह ब्रह्मास्त्र के प्रमोशन में बिजी होंगी। दो दिन पहले ही उन्होंने वीर ज़ारा के गाने मैं यहाँ हूँ यहाँ पर रील को पोस्ट किया था। आपको बता दें कि मौनी रॉय जल्द ही फिल्म ब्रह्मास्त्र में जूनून के रूप में नजर आएंगी। वह फिल्म की मुख्य वैंप हैं। 9 सितंबर 2022 को ब्रह्मास्त्र सिनेमाघरों में आ रही है। फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन और साउथ एक्टर नागार्जुन भी हैं। यह फिल्म उनके करीबी दोस्त अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी है ।