दिसंबर में शहनाज गिल संग शादी करने वाले थे सिद्धार्थ शुक्ला, हो चुकी थी दोनों की सगाई! चल रही थीं तैयारियां

डेस्क : सिद्धार्थ शुक्ला की मौत का किसी को भी विश्वास नहीं हो रहा है, बता दे कि 3 सितंबर 2021 को वह पंचतत्व में विलीन हो चुके हैं लेकिन उनके करीबी दोस्त और सगे संबंधी इस बात को मानने को तैयार नहीं है। इस बात को लेकर उनके परिवार जन सदमे में है और माहौल गमगीन बना हुआ है। बता दें कि सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल के रिश्ते को लेकर नई बात सामने आई है। खबरों के मुताबिक जल्द ही शहनाज गिल और श्रद्धा शुक्ला शादी के बंधन में बंधने वाले थे। यह जानकारी सोशल मीडिया पर एक फैन पेज द्वारा साझा की गई है।

बता दे की सिडनाज़ के ऑफिसियल पेज के फैन ने बताया की वह दिसंबर में शादी करने वाले थे। दोनों की सगाई पहले ही हो चुकी थी, बस वेडिंग डे का इंतजार था। घरवाले सभी शादी की तैयारियों में व्यस्त थे, बता दें कि मुंबई के होटल में बैंक्विट हॉल बुक किया गया था। शादी की अन्य सुविधाओं को मद्देनजर रखते हुए बाकी काम चल रहा था। शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला की शादी 3 दिन के लिए अरेंज की गई थी।

ऐसे में उनके दोस्त और परिवार वालों को निमंत्रण दिया जाना था, लेकिन इस बात को सीक्रेट रखा गया था। वह नहीं चाहते थे कि किसी भी तरह से मीडिया इस मामले में आए। जब 3 सितंबर को यह खबर निकल कर आई की सिद्धार्थ शुक्ला को हार्ट अटैक आया है तो सभी परेशां हो गए। सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद सभी के सपने अधूरे रह गए। ऐसे में अब शहनाज गिल की शादी का सपना भी टूट गया है।

सभी लोग दोनों की जोड़ी टूटते हुए देख नहीं पा रहे हैं। भारत में शाहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। फिलहाल इस जानकारी की अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन शहनाज गिल का रो-रो कर बुरा हाल है। अंतिम संस्कार के दौरान शहनाज गिल की हालत बहुत खराब थी। उन्हें किसी भी चीज का होश नहीं था और वह पूरे समय रोती रही। ऐसे में जब सिद्धार्थ के चाहने वाले लोगों को देखा तो वह गम से भरे हुए पाए गए और सबके चेहरे पर उदासी छा थी। ज्यादा जानकारी के लिए बता दें कि सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज़ गिल एक साथ हैंग आउट किया करते थे। वह एक दूसरे के घर पर भी समय बिताते नजर आते थे।