रेखा-ऐश्वर्या और शाहरुख खान ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के ये स्टार्स भी पाँव छूकर लेते हैं आशीर्वाद – देखें तस्वीरें

डेस्क : भारत में सभ्यता का बहुत महत्व है, यहाँ पर उम्र के किसी भी पड़ाव पर लोग एक दूसरे का साथ निभाते नजर आते हैं यदि उम्र में ज्यादा भेद हो तो वह अपने से बड़े का पाँव छूकर उनसे आशीर्वाद लेते नजर आते हैं। अपने से बड़ों को इज्जत देने में भारतीय कलाकार किसी भी प्रकार से शर्माते नहीं है, चाहे वह अदाकारी की दुनिया हो या फिर संगीत से जुड़े लोग हो ? बॉलीवुड में हर कोई सार्वजनिक तरीकों से अपने से बड़े का पाँव छूकर आशीर्वाद लेते हैं।

रणबीर सिंह : आज के समय में रणबीर सिंह गजब के कलाकार हैं, वह अमिताभ बच्चन को अपना आइडल मानते हैं। एक अवॉर्ड शो में जब उनको अवार्ड दिया गया था तो वह अमिताभ बच्चन के आगे दंडवत प्रणाम करते नजर आए थे।

रेखा : साल 2018 में रेखा ने आशा भोसले के पांव छुए थे, दरअसल आशा भोंसले को यश चोपड़ा मेमोरियल अवॉर्ड दिया गया था।

विद्या बालन : विद्या बालन जब एक शो पर गई हुई थी तो उन्होंने रेखा के पास जाकर उनके पाँव छुए थे। विद्या बालन ने रेखा ही नहीं बल्कि गुलजार के भी पाँव छुए थे।

ऐश्वर्या राय : ऐश्वर्या राय का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। उन्होंने अपने डांस टीचर से लेकर एक्टिंग गुरु, सबके पाँव स्टेज पर आकर छुएं हैं। पाँव छूने में वह जरा भी नहीं कतराती हैं। एक समय पर वह अपने को-स्टार रजनीकांत के पाँव भी छुए थे। बता दें कि अवार्ड लेते टाइम वह कई बार अपने ससुर अमिताभ बच्चन के पांव छू चुकी हैं।

शाहरुख खान : शाहरुख खान ने स्टेज पर आकर एक समय पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पाँव छुए थे। यह सब कुछ देख कर कई लोगों की आंखें नम हो गई थी।

वरुण धवन : बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता वरुण धवन ने एक समय पर ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी के पाँव छुए थे।

शाहरुख खान : शाहरुख खान कई बार स्टेज पर आकर अवार्ड ले चुके हैं। अवार्ड लेने के दौरान उन्होंने अपने से बड़े कलाकारों का हमेशा आदर किया है। ऐसे में उन्होंने अमिताभ बच्चन के पास आकर कई बार आशीर्वाद लिया है।

अक्षय कुमार : एक अवॉर्ड फंक्शन में अक्षय कुमार ने बिग बी अमिताभ बच्चन के पांव छूकर उनका आशीर्वाद लिया था।