डेस्क : आज हम आपको बॉलीवुड से जुडी एक ऐसी जानकारी देंगे जिसको जानकर आप सच में चौक जाएंगे। बता दें कि अक्सर ही टीवी फिल्मों में दिखने वाली अदाकारा असल जिंदगी में वैसी नहीं है जैसी वह पर्दे पर नजर आती हैं। आज हम भारत की टॉप बॉलीवुड इंडस्ट्री की हीरोइनों की चर्चा करने वाले हैं जिनके पास कॉलेज की डिग्री तो क्या पढाई लिखे का कोई तजुर्बा नहीं है। ना पढ़ने लिखने के बाद भी बोलती हैं फर्राटेदार अंग्रेजी। चलिए जानते हैं सबके बारे में।
प्रियंका चोपड़ा : प्रियंका चोपड़ा अब विदेश में सेटल हुई हैं, उन्होंने किसानों से निक जोनस से शादी की है। प्रियंका चोपड़ा की अब इंग्लिश काफी हाई-फाई हो गई है, लेकिन सच्चाई तो यह है कि वह सिर्फ 12वीं तक की पढ़ाई पूरी की हैं। उन्होंने मुंबई के जय हिंद कॉलेज में एडमिशन लिया था लेकिन वह कभी कॉलेज नहीं जा पाईं। उन्होंने मिस इंडिया का खिताब और अन्य ब्यूटी कंपटीशन जीते। एक्टिंग के करियर में वह धीरे-धीरे सफलता की सीढ़ियां चढ़ती चली गई। अब वह इतनी फेमस हो गई है कि उनको पढाई लिखाई कम होने का एहसास ही नहीं होता।
करीना कपूर : करीना कपूर इस वक्त सैफ अली खान की बीवी है। बता दें कि उन्होंने कई बॉलीवुड इंडस्ट्री की दिग्गज फिल्मों में काम किया है। अपनी एक्टिंग के दम पर उन्होंने अच्छी खासी शोहरत बटोरी है। हाल ही में वह अपने बच्चों को लेकर काफी चर्चा में थी, लेकिन जब उन्होंने अपना बॉलीवुड करियर शुरू किया तो उनको अपनी पढ़ाई अधूरी छोड़नी पड़ी। ऐसे में उनको अपनी पढ़ाई छोड़ने का कोई मलाल नहीं है।
कंगना रनौत : कंगना रनौत को बचपन से ही एक्टिंग का शौक था। वह हिमाचल प्रदेश की पली बढ़ी है और वहीं पर उन्होंने अपनी जीवन के शुरूआती पढ़ाई की थी। उन्होंने सिर्फ दसवीं पास की है। जब वह 12वीं कक्षा में पहुंची थी तो वह फेल हो गई। इसके बाद वह घर से भागकर मुंबई चली गई। मुंबई में उन्होंने एक्टिंग की शुरुआत की। आज के समय में वह ऐसी एक्ट्रेस हैं जो हर फिल्म का करोड़ो चार्ज करती हैं। वह अपनी बातों को बेबाकी से रखने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं। हाल ही में उनकी फिल्म थलाईवी रिलीज हुई थी जिसकी तारीफ खुद रजनीकांत ने की।
आलिया भट्ट : आलिया भट्ट बॉलीवुड की जानी-मानी सबसे कम उम्र की हीरोइन है, जिन्होंने बहुत ही कम समय में ऊंचे से ऊंचा एक्टिंग का शिखर हासिल कर लिया है। बता दे कि उन्होंने बॉलीवुड के सभी कलाकारों के साथ एक्टिंग की है। वह युवा पीढ़ी की नई प्रेरणा है। सेट पर उन्होंने खूब मेहनत की है, जिसका परिणाम उनके डांस और एक्टिंग में झलकता है। उनको अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़नी पड़ी थी। ऐसे में वह बस 12वीं पास हैं।
दीपिका पादुकोण : दीपिका पादुकोण ने शाहरुख खान के साथ बॉलीवुड फिल्म ओम शांति ओम में एंट्री मारी थी। लेकिन एक्टिंग के चलते उनको सिर्फ अपनी 12वीं तक की पढ़ाई पूरी करने मिला था। उनकी माताजी चाहती थी कि वह अपना कम से कम ग्रेजुएशन तो पूरा कर ले, लेकिन फिल्मों की दुनिया और टीवी जगत की चकाचौंध ने उन्हें अपने पास खींच लिया। आज के समय में दीपिका पादुकोण रणवीर सिंह के साथ शादी कर चुकी हैं। वह अपनी मैरिड लाइफ बहुत ही अच्छे से बिता रही है।
सोनम कपूर : सोनम कपूर इस वक्त बॉलीवुड की चहेती अदाकारा हैं। बता दें कि उनके पिताजी का नाम अनिल कपूर है। हाल ही में सोनम कपूर अपनी बहन की शादी को लेकर काफी चर्चा में रही थी। सोनम कपूर ने सिर्फ 12वीं तक की पढ़ाई पूरी की है। उन्होंने स्नातक के लिए अप्लाई जरूर किया था, लेकिन कभी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाई।
करिश्मा कपूर : करिश्मा कपूर के बारे में जानकार आप दंग रह जाएंगे। सन 90 के दशक में करिश्मा कपूर मोस्ट डिमांडेड बॉलीवुड हीरोइन थी। ऐसे में यदि उनकी पढ़ाई लिखाई की बात की जाए तो वह महज पांचवी कक्षा ही पास है, लेकिन उन्होंने अपनी अदाकारी के दम पर ऐसी छाप छोड़ी कि आज वह बैठ कर खाती हैं।