बॉलीवुड की 9 एक्ट्रेस जिन्होंने पहने अपनी शादी में सबसे महंगे मंगलसूत्र – जानिए इनकी कीमत

डेस्क : बॉलीवुड की एक्ट्रेस जब भी कोई चीज पहनती है तो वह एक फैशन सेंसेशन बन जाता है। कई लोग उसको फॉलो करते नजर आते हैं। उनका कोई भी गेट अप अनेकों सुर्खियां बटोरता नजर आता है। ऐसे में कई बॉलीवुड सुंदरियों की आज के समय पर शादी हो गई है, शादी में उनके द्वारा पहने गए मंगलसूत्र की चर्चा भी खूब होती है। आज हम आपको कैटरीना कैफ, अनुष्का शर्मा, दीपिका पादुकोण और अन्य कई दिग्गज अभिनेत्रियों के मंगलसूत्र के बारे में जानकारी देंगे

कैटरीना कैफ : हाल ही में कैटरीना कैफ की शादी विकी कौशल से हुई है। ऐसे में उन्होंने अपनी शादी में कई महंगी चीजें पहनी हुई थी। मीडिया जगत की रिपोर्ट के अनुसार कैटरीना कैफ ने जो मंगलसूत्र पहना है। उसकी कीमत 7,00,000 रूपए है। हाल ही में उन्होंने एक तस्वीर डाली थी जिसमें वह बेहद ही प्यारी लग रही थी।

दीपिका पादुकोण : दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। रणवीर सिंह की शादी दीपिका पादुकोण से हुई है, दीपिका पादुकोण की शादी में बेहिसाब पैसा खर्चा हुआ था ऐसे में उनके मंगलसूत्र की कीमत 20,00,000 रूपए है। बता दे कि वह इन दिनों बॉलीवुड की मोस्ट डिमांडेड एक्ट्रेस है।

सोनम कपूर : सोनम कपूर बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री हैं। वह अभिनेता अनिल कपूर की बेटी हैं। सोनम कपूर के मंगलसूत्र की कीमत 55,00,000 है दरअसल इनका मंगलसूत्र महंगा इसलिए है क्यूंकि उन्होंने अपने पति की राशि का मंगलसूत्र बनवाया है जिसमें हीरा जड़ा है।

sonam-kapoor

पत्रलेखा : पत्रलेखा उभरते हुए सितारे राजकुमार राव की पत्नी है। दोनों की यह शादी चंडीगढ़ में हुई थी। पत्रलेखा का मंगलसूत्र 1,65,000 का है जो सब्यसाची द्वारा बनवाया गया है।

प्रियंका चोपड़ा : प्रियंका चोपड़ा ने भारत में रहकर विदेश में रिश्ता जोड़ा है, उन्होंने निक जोनस से शादी की है, जो एक पॉप सिंगर है। फिलहाल के लिए बता दें कि उनके मंगलसूत्र की कीमत करोड़ों में बताई जाती है क्योंकि उन्होंने मंगलसूत्र में अनकट हीरा लगवाया हुआ है।

यामी गौतम : यामी गौतम की शादी आदित्य धार से हुई है, इस वक्त वह अपनी शादीशुदा जिंदगी को सिंपल तरीके से जी रही हैं। शादी में उन्होंने 3,50,000 का मंगलसूत्र पहना था।

शिल्पा शेट्टी : शिल्पा शेट्टी ने बिजनेसमैन राज कुंद्रा के साथ विवाह किया था शिल्पा शेट्टी के मंगलसूत्र की कीमत 30,00,000 है।

अनुष्का शर्मा : अनुष्का शर्मा बॉलीवुड की एक ऐसी अभिनेत्री हैं जिन्होंने इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली से शादी की है। यह शादी 2017 में हुई थी जिसमें अनुष्का शर्मा के मंगलसूत्र की कीमत 52,00,000 थी।

ऐश्वर्या राय : ऐश्वर्या राय इस वक्त बच्चन परिवार की एकलौती बहू है। उन्होंने साल 2007 में अभिषेक बच्चन के साथ शादी की थी। शादी में उन्होंने 45 लाख का मंगलसूत्र पहना था।