डेस्क : रणवीर सिंह एक बार फिर से अपने अटपटे लुक को लेकर चर्चा में आ गए हैं। बता दें कि उनका यह अटपटा लुक एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। रणबीर सिंह का अलग अंदाज़ उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है। वह एक अलग ही फैशन स्टेटमेंट देते नजर आ रहे हैं। रणवीर सिंह का स्टाइल हमेशा ही कूल होता है, लोग अक्सर ही उनके कूल नेचर की चर्चा करते नजर आते हैं। बता दें कि इस वक्त उन्होंने ऐसा हेयर स्टाइल बनाया है, जिसने हर एक का ध्यान खींचा है।
रणवीर सिंह ने अपने सिर पर दो पोनीटेल बना रखी है, उन्होंने ब्लैक मास्क और काला चश्मा पहना है। इंटरनेट पर सभी उनकी तस्वीरें देख रहे हैं। रणबीर सिंह क्लीवेज किंग के नाम से फेमस हैं। उनको यह नाम अर्जुन कपूर ने दिया था। रणवीर सिंह ने इससे पहले अपनी ब्लू सूट में तस्वीर डाली थी। यह तस्वीर लोगों को खूब पसंद आई थी। बता दें की सूट के ऊपर तीन बटन खुले हुए थे।
आने वाले समय में रणबीर सिंह की 83 फिम आने वाली है। इस फिल्म में वह कपिल देव की भूमिका निभाने वाले हैं। कपिल देव 1983 में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान थे। यह फिल्म भारत के 1983 वर्ल्ड कप जीतने पर बनी है, इसमें कपिल देव की भूमिका करते रणवीर सिंह नजर आएँगे। हालांकि इस फिल्म को 2020 में लांच होना था लेकिन कोरोना महामारी के चलते रिलीज डेट को टाल दिया गया।