बिपाशा बसु ने शेयर की अपनी बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीरें, फैंस कर रहे तारीफ़

डेस्क : इन दिनों बॉलीवुड की बंगाली ब्यूटी कही जाने वाली एक्ट्रेस बिपाशा बसु की खुशियां सातवें आसमान पर हैं, क्योंकि लंबे के इंतजार के बाद बिपाशा बसु और उनके पति करण सिंह ग्रोवर माता पिता बनने वाले हैं। ऐसे में यह दोनों अपने पहले बच्चे का इस दुनिया में स्वागत करने के लिए बेहद एक्साइटेड है, जल्द ही बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर के घर इनके पहले बच्चे की किलकारी गूंजने वाली है।

सोशल मीडिया पर प्रेग्नेंट बिपाशा बसु भी काफी एक्टिव रहती हैं और वह आए दिन अपने मेटरनिटी फोटो शूट की लाजवाब तस्वीरें अपने इंस्टा अकाउंट पर साझा करती रहती है। वह अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए अपने प्रशंसकों के साथ तस्वीरें साझा करने का एक भी मौका नहीं छोड़ती है।

हाल ही में बेहद ही धूमधाम से बिपाशा बसु की गोद भराई रस्म संपन्न हुई थी जिसकी तस्वीरें एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर भी किया था। वही अब एक बार फिर से अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर बिपाशा बसु ने अपना बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए कुछ एडरेबल तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों को बिपाशा बसु के लविंग हसबैंड करण सिंह ग्रोवर ने ही क्लिक किया था। बिपाशा बसु इन तस्वीरों में अलग अलग अंदाज में पोज देती हुई नजर आ रही थी।

अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बिपाशा बसु ने अपनी जो लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की है उसमें एक्ट्रेस येलो कलर की टाई-डाई ड्रेस पहने हुए बेहद खूबसूरत और ब्लेमलेस दिखाई दे रही है। उन्होंने रेड लिपस्टिक से अपने लुक को कंप्लीट किया है| बिपाशा ने अपने बालों को खुला रखा है और हमेशा की तरह इन तस्वीरों में बिपाशा बसु बेहद हसीन दिख रही है|

बिपाशा बसु की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रही है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए बिपाशा ने कैप्शन में लिखा है कि,” लव योरसेल्फ..”। बिपाशा की इन तस्वीरों को उनके फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं और एक्ट्रेस पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं, बता दें कि इसी साल एक्ट्रेस ने अपने प्रेगनेंसी का ऐलान किया और इस अनाउंसमेंट के बाद से ही बिपाशा बासु अक्सर ही अपनी बेबी बंप की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कर रही हैं। वह अपने प्रेगनेंसी पीरियड का भरपूर आनंद उठा रही है|