कंगना पर बिहार के लोक गायिका नेहा सिंह राठौर का तंज, कहा- ‘पद्मश्री पाके हेतना धधा गईलु कंगना’..देखें Video

डेस्क: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की आजादी वाले बयान से देश में भूजाल सा गया है, नेता से लेकर अभिनेता तक.. गायिका से लेकर जनता तक.. सब इसकी आलोचना कर रहे हैं। लेकिन फिर भी विवादित बयान देने से पीछे नहीं हट रही है। इसी बीच बिहार के लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने भी अपने भोजपुरी अंदाज में कंगना को लपेट लिया है।

बता दें कि नेहा सिंह राठौड़ अपने भोजपुरी लोक गायिका को लेकर हमेशा सोशल मीडिया पर प्रचलित रहती है, हमेशा अपने नए अंदाज में लोगों को इंटरटेनमेंट करती रहती है, लेकिन इस बार अपने यूट्यूब चैनल के माध्यम से कंगना को घेर लिया है, नेहा अपने गायन के माध्यम से कहती है ” पद्मश्री पाके हेतना धधा गईलु कंगना…। इसे नेहा सिंह राठौर ने ‘धिक्कार गीत’ कहा है। पद्मश्री पाके हेतना धधा गईलु कंगना…रानी लक्ष्मीबाई लड़नी अंग्रेवन के संगना, 1857 के भुलाई गईला जंगना… राजगुरु, भगत सिंह, सुखदेव की भी चर्चा इस गीत में है कि कैसे ये सभी हंसते-हंसते फांसी का फंदा झूल गए।

आगे उन्होंने कंगना को नसीहत देते हुए कहा कि “एक-पैसा, दूई पैसा में भक्ति वंदना करती हैं। उन्हें इतिहास का पन्ना पलट कर देखने को कहा है। उन्होंने कहा है कि पद्मश्री पुरस्कार को भी कंगना ने विडंबना बना दिया। देश प्रेम का चोला हटा कर ढोंग छोड़ने की भी नसीहत नेहा ने दी है।