अमिताभ बच्चन के बॉडीगार्ड का हुआ तबादला, करोड़ों की सैलरी देकर फंसे विवादों में -अब होगी जांच

डेस्क : बॉलीवुड के महानायक इस बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इस बार अमिताभ बच्चन केबीसी-13 को होस्ट करने के चलते सुर्खियों में बने हुए हैं। इसी क्रम में अमिताभ बच्चन के बॉडीगार्ड की खबरें लगातार मीडिया जगत पर छाई हुई हैं, बता दें कि जबसे अमिताभ बच्चन के बॉडीगार्ड की गुप्त सूचना लीक हुई है तब से लोगों में यह जानने की इच्छा है कि आखिर उनके बॉडीगार्ड को कितना पैसा मिलता हैं।

अमिताभ बच्चन अपने बॉडीगार्ड को 1.5 करोड़ रुपए तनख्वाह के रूप में देते हैं। अमिताभ बच्चन के बॉडीगार्ड का नाम जितेंद्र शिंदे है। जब यह खबर बाहर आई तो पुलिस के आला अधिकारियों ने जांच के आदेश दे दिए। अब जितेंद्र शिंदे की सारी संपत्ति का जायजा लिया जा रहा है। जितेंद्र शिंदे की खुद की सिक्योरिटी एजेंसी है ।

जितेंद्र शिंदे अमिताभ बच्चन के साथ 2015 से काम कर रहे हैं। अमिताभ बच्चन जहां भी जाते हैं जितेंद्र शिंदे उनकी सुरक्षा के लिए मौजूद रहते हैं। पुलिस कॉन्स्टेबल के दिशा निर्देशों के मुताबिक कोई भी व्यक्ति 5 साल से ज्यादा एक पद पर नहीं रह सकता। ऐसे में जितेंद्र शिंदे शक के घेरे में आ गए हैं। जितेंद्र शिंदे का तबादला किया गया है। उनका तबादला दक्षिण मुंबई के डीबी मार्ग थाने में हो चुका है। यह जानकारी मुंबई पुलिस द्वारा दी गई है और इस तबादले को एक ऑफिशियल ट्रांसफर के रूप में देखा जा रहा है। यह जानकारी 15 दिन पहले पुलिस ने सार्वजनिक नोटिस में भी साझा की थी।

शिंदे ने यह भी कहा कि है की उनकी पत्नी, उनके नाम से एजेंसी चलाती हैं और अमिताभ बच्चन ने किसी प्रकार से उन्हें 1.5 करोड़ रुपये नहीं दिए हैं। जितेंद्र बिग बी के लिए हमेशा एक सिक्योरिटी गार्ड बनकर खड़े रहते हैं। वह उनकी परछाई की तरह हैं। जितेंद्र शिंदे इवेंट्स और सेट पर हमेशा अमिताभ बच्चन को प्रशंसकों और जनता से बचाते हैं।